गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

RPP NEWS

मेरठ में दिल्ली रोड पर भीषण हादसा, पांच की मौत


आर.पी.पी न्यूज़ : डिजिटल ब्यूरो :- मेरठ में हिट एंड रन के मामले में बुधवार देर रात दिल्ली रोड पर बेकाबू पार्सल कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हो गए। एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने अंधाधुंध गाड़ी दौड़ा दी, जिसकी चपेट में एक के बाद एक कई वाहन आ गए। इसकी टक्कर से मांस से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। यहां इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एचआरएस चौक पर रिक्शा सवार दो लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। Image result for देल्ही मेरठ रोड कंटेनर

हादसा रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली की ओर से आई एक पार्सल कंटेनर गाड़ी मोहकमपुर में एक होटल पर रुकी थी। यहां से गाड़ी चली ही थी कि इसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इससे घबराए चालक ने गाड़ी बेतरतीब ढंग से दौड़ा दी।

जैसे ही कंटेनर शॉप्रिक्स चौराहे पर पहुंचा तो यहां एक स्कूटी सवार इसकी चपेट में आ गया। इस पर चालक ने इसकी स्पीड और तेज कर दी। और इसीतरह रौंदते हुए दिल्ली चुंगी पहुंचा तो आगे जा रही मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते समय साइड मार दी, जिससे मीट से भरी गाड़ी पलट गई।
इसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोगों और टेंपो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप के ड्राईवर समेत दर्जनों लोग चपेट में आकर घायल हो गए। पूरा मीट सड़क पर बिखर गया। उधर, चालक ने कंटेनर की स्पीड को और बढ़ा दिया। थोड़ा आगे एचआरएस चौक पर यह गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। यहां एक रिक्शा को रौंदते हुए गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी। मौके पर ही रिक्शा चालक और इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।Image result for देल्ही मेरठ रोड कंटेनर


कंटेनर का चालक यहां गाड़ी से कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से दिल्ली रोड पर अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में भीड़ इकट्ठा हो गए तो वहीं शहर के विभिन्न थानों की पुलिस क्रेन लेकर पहुंची, और पलटे पिकअप को सीधा किया। देर रात तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।