गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label गोरखपुर. Show all posts
Showing posts with label गोरखपुर. Show all posts

Saturday, 18 January 2020

RPP NEWS

खुशखबरी: अप्रैल तक गोरखपुर चिड़ियाघर का निर्माण होगा पूरा, देश का होगा अनोखा चिड़ियाघर

गोरखपुर चिड़ियाघर का मुख्य द्वार
आर.पी.पी न्यूज़:(गोरखपुर) सीएम के शहर गोरखपुर में अप्रैल माह के अंत तक चिड़ियाघर में शेर व बब्बर शेर की अब दहाड़ सुनाई देने लगेगी। चिड़ियाघर का निर्माण कार्य लगभग अंतिम पड़ाव में है। निर्माण पूरा हो जाने पर प्रदेश नहीं देश का सबसे अनोखा चिड़ियाघर होगा। परिसर में ही करीब 34 एकड़ का वेटलैंड एरिया बनकर तैयार है। चिड़ियाघर के अंदर इतने बड़े क्षेत्रफल में लगभग पहला वेटलैंड बनकर तैयार है। पूरे चिड़ियाघर का क्षेत्रफल लगभग ढाई किलोमीटर में बनाया गया है।
शहर में बनाया जा रहा चिड़ियाघर पहले दिसबंर माह में ही पूरा किया जाना था। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम की तरफ से इसकी तैयारी भी पूरी कर ली थी। इसी बीच दो और बाडे बनाने के अलावा अन्य कुछ बहुपयोगी कामों की वजह से निर्माण कार्य अप्रैल तक खिंच गया है। कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह ने बताया कि मार्च से अप्रैल कर काम पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद बन विभाग व चिड़ियाघर प्रबंधन जीव जंतुओं को यहां लानेे की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्राणी उद्यान की भव्यता के लिए कुछ नए कार्य भी जुड़ते जा रहे हैं। बताया कि चिड़ियाघर में ही 34 एकड़ के वेटलैंड का निर्माण किया गया है। वेटलैंड के घने पेड़ होने पर इसे निहारने के लिए वॉच टॉवर बनवाए जा रहे हैं।

रखें जाएंगे बब्बर शेर, गैंडा

चिड़ियाघर के भीतर ही दो ट्वाय ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए परिसर के अंदर ही कंक्रीट की सड़क समेत अन्य भवनों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूरे परिसर में कुल 33 बाड़े बनाए जा रहे हैं। इनमें 58 से ज्यादा प्रजाति के 387 वन्य जीवों को रखा जाएगा।

वन विभाग के सहायक वन्य जीव अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में बब्बर शेर, बाघ, तेंदुआ, गैंडा, जेब्रा, दरियाई घोड़े, दो प्रजाति के भालू, तीन तरह के बंदर, छह प्रजातियों के हिरण, लकड़बग्घा, भेड़िया, तितली पार्क, घड़ियाल, मगरमच्छ का बाड़ा बनाया गया है। बंदरों के बाड़े बनकर तैयार हो गए हैं। चिड़ियाघर में 31 बाड़े बनाकर तैयार करा लिए गए हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 8543991838
Read More

Sunday, 12 January 2020

RPP NEWS

दुल्हन सजाओ कम्पटीशन का हुआ आयोजन,पंजाबी मराठी वेस्टर्न एवं ट्रेडिशनल मॉडल में सजाई गईं दुल्हन


पीपीगंज सवादंदाता: आकाश मद्धेशिया की रिपोर्ट।
आर.पी.पी न्यूज़: गोरखपुर(पीपीगंज)
आज दिनांक  12/01/2020 दिन रविवार को नगर पंचायत पीपीगंज में श्रीमती अर्चना छपरिया जी द्वारा चलाया जा रहा दुल्हन सजाओ कंपटीशन तथा एनजीओ के द्वारा अर्चना जी के द्वारा सभी बच्चियों को और सभी छात्राओं को दुल्हन सजाओ कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी को दुल्हन सजाने के बारे में दुल्हन के ब्यूटी एंड  कंपटीशन के बारे में बताया और समझाया गया और भारी संख्या के लोगों के द्वारा उत्साहवर्धक दुल्हन सजाओ कंपटीशन में भाग लिया गया इस मौके पर श्रीमती अर्चना छपरिया जी द्वारा बताया गया कि मैं पिछले कई वर्षों से एनजीओ चला रही हूं और इसी एनजीओ के क्रम में मैं बच्चियों को एक अच्छा सीख दे रही हूं जो समाज में एक अपना नैतिकता का संदेश पैदा करेगा जिससे सभी बच्चियों और महिलाओं में साझेदारी से ब्यूटी केयर पर ध्यान जाएगा और और एक अच्छा माहौल उत्पन्न होगा श्रीमती अर्चना जी द्वारा बहुत ही बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया और बच्चियों को एक अच्छा दुल्हन सजाओ अभियान के बारे में बताया गया इस मौके पर नगर पंचायत पीपीगंज के मुख्य व्यापारी मौजूद रहे श्रीमती अर्चना छापडिया जी द्वारा बताया गया कि इस तरह का अभियान हम हमेशा चलाते आए हैं चलाते रहेंगे|
अलग-अलग मॉडलो में सजीं दुल्हन
शिक्षा एवं कला प्रशिक्षण संस्थान में दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सेंटर की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं पंजाबी मराठी वेस्टर्न एवं ट्रेडिशनल दुल्हन तैयार की गई जिन छात्राओं ने तैयार किया उनके नाम मुख्य रूप से राधिका साहनी, प्रियांशी पाठक ,गुड़िया निषाद, एवं प्रिया जयसवाल प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि जन -नितु जी संतोष जी उपस्थित थी एवं अन्य अतिथि गण भी प्रतियोगिता देखने के लिए उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता,- संस्था प्रमुख-  अर्चना छपडिया जी ने की स्थान छपरिया कॉन्प्लेक्स पीपीगंज गोरखपुर
Read More

Monday, 6 January 2020

RPP NEWS

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने लोगों से संवाद कर किया नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक

  भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने लोगों से संवाद कर किया नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक

आर पी पी न्यूज : संवाददाता पीपीगंज आकाश मद्धेशिया -भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  चलाये जा रहे संवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री शेषमणि त्रिपाठी जी ने जंगल बिहुली  में लोगों से  संवाद करके  नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति  लोगो को जागरूक करते हुए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री शेषमणि त्रिपाठी जी ने कहा कि ये अधिनियम किसी की नागरिकता लेने के लिए नही बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इससे किसी को भी डरने की जरूरत नही है। यह अधिनियम आप सबके हितों के लिए ही बनाया गया है । इस अधिनियम का कांग्रेस को तो स्वागत करना चाहिए लेकिन वो सत्ता जाने के कारण बौखलाई हुई लोगो के बीच दुष्प्रचार कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीपीगंज मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी , महामंत्री गणेश मद्देशिया,वरिष्ठ भाजपा नेत्री वंदना गुप्ता, पुर्व जिला पंचायत प्रत्यासी राजीव रंजन चौधरी ,रामकिशन गौड,कैलाश चौरशिया,जितेंद्र चौरसिया, रामगुलाम चौरसिया,राकेश,दुर्गेशचौरशिया, रामसूरत चौधरी, रांबिशुन चौधरी,सर्वजीत,महेंद्र,डिग्री,रामकिशन गौड,पप्पू यादव,दिनेश,शैलेन्द्र,रंजीत,विजय कुमार ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।
Read More

Sunday, 5 January 2020

RPP NEWS

गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के निधन पर सांसद ने जताया खेद

गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के निधन पर सांसद ने जताया खेद

आर पी पी न्यूज़ :संवाददाता  आकाश मद्धेशिया पीपीगंज गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक मंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का रविवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही सांसद रवि किशन ने अरविंद शुक्ल को श्रद्धांजलि दी व मृतक आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गोरखपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री शुक्ल जैसे कलम के सिपाही को शहर कभी भुला नहीं सकता वह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। वह करीब तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय थे। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह संस्थापक मंत्री भी थे। उसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और शानदार रहा। इस दौरान प्रेस क्लब को इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां भी मिली
Read More
RPP NEWS

थानाध्यक्ष पीपीगंज का बहुत ही जोरदार से विदाई समारोह

थानाध्यक्ष पीपीगंज का बहुत ही जोरदार से विदाई समारोह 

आर पी पी न्यूज़ :संवाददाता आकाश मद्धेशिया पीपीगंज- गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज के थाना परिसर में बहुत ही जोरदार व सराहनीय कार्य को देखते हुए थाना प्रभारी भवानी भीख राजभर का बहुत ही धूमधाम से स्थाई लोगों ने तथा स्थानीय पुलिस वाले ने विदाई समारोह किया जिसमें मौके पर कस्बे के मुख्य व्यापारी मौजूद रहे तथा थाना पीपीगंज के दीवान श्री पशुपतिनाथ सिंह वह दरोगा मंजय यादव व  पवन यादव अशोक यादव सरवन कुमार महिला कांस्टेबल सहित तमाम पुलिसकर्मी वह कस्बे के लोग मौजूद रहे इस मौके पर श्री भवानी भीख राजभर थानाध्यक्ष को भारी फूल माला व गिफ्ट आदि देकर विदाई समारोह किया सभी पुलिस वाले की आंखों में नमी आ गई मौके पर दीवान पशुपतिनाथ जी द्वारा बताया गया कि इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा और आज विद्वान थाना अध्यक्ष के रूप में इनको नागरिकों के प्रति एक अच्छा संदेश प्राप्त हो तथा वही गोरखनाथ थाने में तैनात एस एस आई श्री राज प्रकाश जी की नवीन थाना अध्यक्ष पद की तैनाती पीपीगंज में हुई इस मौके पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे
Read More

Wednesday, 1 January 2020

RPP NEWS

गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किसन के पिता का निधन

काशी में देह त्यागने की थी अंतिम इच्छा
करीब 92 वर्ष की आयु में मंगलवार की रात हुआ निधन
मुंबई में हो रहा था इलाज, अंतिम इच्छा के चलते लाया गया वाराणसी 
संवाददाता:आकाश मद्धेशिया
आर.पी.पी न्यूज़:गोरखपुर। जहां पूरा देश एक तरफ हर्षोल्लास में डूबा हुआ था। वही मंगलवार की रात सदर सांसद गोरखपुर रवि किशन के घर मातम छाया रहा। अचानक ही सांसद रवि किशन को पिता श्याम नारायण शुक्ला के निधन की सूचना मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। साथ ही फोन पर लोगों द्वारा शोक संदेश व हिम्मत बढ़ाने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
बताते चलें कि गोरखपुर सांसद रवि किशन के 92 वर्षीय पिता श्याम नारायण शुक्ल विगत कई माह से बीमार चल रहे थे। जहां उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होते देख पिता ने वाराणसी में  अपना शरीर त्यागने की  अंतिम इच्छा जताई  जिस पर विगत 15 दिन पहले  उनके पिता को वाराणसी लाया गया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। उनके पिता शिव के परम भक्त थे इसलिए उन्होंने वाराणसी में ही अपनी देह त्यागने की इच्छा जताई थी। सदर सांसद ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना इसके अलावा उन्होंने किसी को अपना गुरु नहीं माना। पिता के ही सिखाएं मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने नया मुकाम हासिल किया। मूल रूप से वह जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को वाराणसी में किया जाएगा।
संवाददाता पीपीगंज आकाश मद्धेशिया आर पी पी न्यूज /मानवाधिकार अध्यक्ष पीपीगंज
Read More

Wednesday, 25 December 2019

RPP NEWS

पिपराईच थाने पर पीस कमेटी की बैठक, NRC बिल को लेकर जनसहयोग और आपसी भाईचारे को बनाये रखने की ,की अपील


आर पी पी न्यूज़ : (गोरखपुर) सवांददाता आकाश मद्धेशिया -- गोरखपुर जनपद के  पिपराईच थाने पर पीस कमेटी की बैठक में NRC बिल को लेकर जनसहयोग और आपसी भाईचारे को बनाये रखने को लेकर प्रभारी पिपराईच सुधीर सिंह ने  लोगो को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।उसके उपरांत थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में ADM FR राजेश कुमार सिंह, SP नॉर्थ अरविंद पांडेय, तहसीलदार सदर डॉ संजीव दीक्षित, CO रचना मिश्रा , प्रभारी पिपराईच सुधीर सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |
Read More
RPPNEWS

कल 26 दिसम्बर को लगेगा सूर्यग्रहण सुबह 8:19 से होगा शुरू


 आर.पी.पी.न्यूज़
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
दिनांक 26 दिसम्बर, 2019 को गोरखपुर में आंशिक सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला द्वारा संचालित यू0पी0 अम्च्योर एस्ट्रोनामी क्लब के सदस्यों के सहयोग से इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला,गोरखपुर में जन सामान्य हेतु एक कार्यक्रम को आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आंशिक सूर्य ग्रहण सोलर चश्मों एवं टेलीस्कोप के माध्यम से दिखाया जायेगा।
दिनांक 26.12.2019 को प्रातः 8.19 बजे आंशिक सूर्यग्रहण का प्रारम्भ होगा तथा 9.36 बजे आंशिक सूर्यग्रहण अपने अधिकतम पर होगा। इस दौरान सूर्य का लगभग 44.11 प्रतिशत भाग चन्द्रमा द्वारा ढक लिया जायेगा। प्रातः 11.07 बजे आंशिक सूर्यग्रहण समाप्त हो जायेगा। दिनांक 26.12.2019 को सूर्योदय का समय प्रातः 6.52 पर है।
 वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला,गोरखपुर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यू0पी0 अम्च्योर एस्ट्रोनामी क्लब के सदस्यों के सहयोग से नक्षत्रशाला पर किया जायेगा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला द्वारा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला पर दो दूरबीनों की स्थापना की जायेगी। इन में से दो दूरबीनों पर प्रोजेक्शन के माध्यम से आंशिक सूर्यग्रहण का अवलोकन कराया जायेगा। दो सौर दूरबीनों पर फिल्टर लगाकर सूर्य ग्रहण दिखाया जायेगा। इसके अतिरिक्त क्लब के सदस्यों द्वारा इस आन्शिक सूर्य ग्रहण की फोटो ग्राफी व विडियों ग्राफी भी की जायेगी। वर्तमान में 13 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति/विद्यार्थी नक्षत्रशाला द्वारा संचालित खगोलकी क्लब का सदस्य बन सकता है।
दिनांक 26.12.2019 को पड़ने वाला सूर्यग्रहण एक छल्लेदार (वलयाकार) सूर्यग्रहण है जो कि भारतवर्ष के केरल एवं तमिलनाडु राज्यों में देखा जा सकेगा। इन राज्यों के मंगलौर, कासरगोड़, कोझीकोड, तिरूचिरापल्ली, इरोड, पलक्कड़ मदुरई, काराईकुड़ी, करूर स्थानों से छल्लेदार सूर्यग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त श्रीलंका के मन्नार एवं जाफना स्थानों से भी इस छल्लेदार सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण भारत वर्ष से आंशिक सूर्य ग्रहण को ही देखा जा पायेगा।
यद्यपि भारतवर्ष में आंशिक रूप से दिखायी देगा परन्तु वास्तव में यह छल्लेदार सूर्यग्रहण है तथा सऊदी अरब, ओमान, दक्षिणी भारत,इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना छल्लेदार पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में घटित होगी। एशिया के ज्यादातर हिस्सों में उत्तरी एवं पूर्वी अफ्रीकन देशों में, उत्तरी तथा पश्चिमी आस्ट्रलिया, प्रशांत महासागर एवं हिन्द महासागर में स्थित द्वीपों से यह छल्लेदार सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में देखा जा पायेगा।
दिनांक 21ण्06ण्2020 को पुनः गोरखपुर में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान सूर्य का लगभग 88 प्रतिशत भाग चन्द्रमा द्वारा ढक लिया जायेगा।इससे पूर्व सूर्य ग्रहण वर्ष 2009 में 94 प्रतिशत गोरखपुर में हुआ था। यहाँ इस आन्शिक सूर्य ग्रहण का आयोजन पूरी तरह से मौसम पर निर्भर होगा।
सूर्यग्रहण के सम्बन्ध में कुछ रोचक तथ्य
ग्रहण एक खगोलीय घटना हैए जब एक खगोलीय पिंड पर दूसरे पिंड की छाया पड़ती हैए तब ग्रहण होता हैण् यह दो प्रकार का होता हैरू सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहणण् जब चन्द्रमाए पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है तो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाला प्रकाश प्रतिबंधित हो जाता है और सूर्य ग्रहण लगता हैण् इसी तरह जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य से चन्द्रमा पर पहुँचाने वाला प्रकाश स्रोत पृथ्वी के द्वारा प्रतिबंधित हो जाता है और चन्द्र ग्रहण की स्थिति बन जाती हैण्
चन्द्रमा के सूर्य एवं पृथ्वी के बीच आने पर सूर्यग्रहण पड़ता है। यद्यपि प्रत्येक माह की अमावस्या को चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है परन्तु प्रत्येक अमावस्या को सूर्यग्रहण नहीं होता। ऐसा चन्द्रमा के परिक्रमा पथ का पृथ्वी के परिक्रमा पथ से 50 झुका होना है।
चन्द्रमा द्वारा सूर्य के बिम्ब के पूरे या कम भाग के ढ़के जाने की वजह से सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं जिन्हें पूर्ण सूर्य ग्रहणए आंशिक सूर्य ग्रहण व वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
पूर्ण सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा पूरी तरह से पृ्थ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले ले फलस्वरूप सूर्य का प्रकाश पृ्थ्वी तक पहुँच नहीं पाता है और पृ्थ्वी पर अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है तब पृथ्वी पर पूरा सूर्य दिखाई नहीं देता। इस प्रकार बनने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण
आंशिक सूर्यग्रहण में जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आए कि सूर्य का कुछ ही भाग पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है अर्थात चन्दमा सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है। इससे सूर्य का कुछ भाग ग्रहण ग्रास में तथा कुछ भाग ग्रहण से अप्रभावित रहता है तो पृथ्वी के उस भाग विशेष में लगा ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण कहलाता है।
वलयाकार सूर्य ग्रहण
वलयाकार सूर्य ग्रहण में जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है अर्थात चन्द्र सूर्य को इस प्रकार से ढकता है कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है और पृथ्वी से देखने पर चन्द्रमा द्वारा सूर्य पूरी तरह ढका दिखाई नहीं देता बल्कि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। वलय आकार में बने सूर्यग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहलाता है।
पूर्ण सूर्यग्रहण में पूर्णतः का समय अधिकतम 7 मिनट 31 सेकेण्ड हो सकता है।
एक वर्ष में अधिकतम पांच सूर्यग्रहण हो सकते हैं।
भूूमध्य रेखा पर सूर्यग्रहण की छाया 1770 किलोमीटर प्रति घण्टे की चाल से चलती है तथा धु्रवों पर यह गति 8046 किलोमीटर प्रति घण्टा तक हो सकती है।
सावधानी! किसी प्रमाणित सोलर फिल्टर के बिना साधारण अवस्था अथवा सूर्य ग्रहण की स्थिति में सूर्य की तरफ सीधे, दूरबीन, चश्मा अथवा बाइनाकुलर इत्यादि से देखने पर आँखे खराब हो सकती हैं।


                                                                                   
(महादेव पाण्डेय)
वैज्ञानिक अधिकारी
 गोरखपुर।
Read More

Thursday, 19 December 2019

RPP NEWS

आपत्ति जनक मैसेज फॉरवर्ड करने पर होगी कार्यवाही

गोरखपुर-आपत्ति जनक मैसेज  फॉरवर्ड करने पर होगी कार्यवाही

 आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर - सवांददाता आकाश मद्धेशिया- गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन ने की लोगो से की अपील शान्ति बनाये रखे। शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सेक्टर एवम जोनल मजिस्ट्रेट कर रहे हैं  लगातार भ्रमण। व्हाट्सएप ग्रुप पर अफवाह फैलाने वाले 3 छात्रों पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है |काफी संख्या में लोगो की सर्विलांस पर लिया गया है,अन्य की सूची की जा रही तैयार। एवं सभी हर तरह की गतिविधि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर बना हैं
Read More
RPP NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भड़के सपाई,महराजगंज,सिद्धार्थनगर, बस्ती से 370 हुए गिरफ्तार

आर.पी.पी न्यूज़:न्यूज़ डेस्क (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सपाइयों का धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं, पुलिस भी ढील बरतने के मूड में नहींहै। पहले से चेताया जा चुका है कि किसी ने भी जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर लिखे जाने तक महाराजगंज में 250, सिद्धार्थनगर में 70 और बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 सपा कार्यकताओं को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, गोरखपुर में भी नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है।

सिद्धार्थनगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जय किसान इंटर कॉलेज में अस्थाई जेल बनाकर बंद कर दिया है। 

एसडीएम सदर और सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहले सपा कार्यकर्ताओं कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए जय किसान इंटर कॉलेज सनई में गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, मणीन्द्र मिश्र, इंद्रासना त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी आदि मौजूद रही है।
महाराजगंज:  महाराजगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी के करीब 250 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली और पुलिस लाइन में रखा । पुलिस लाइन परिसर में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत तमाम कार्यकर्ता रखे गए हैं। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया जाएगा।
इससे पहले सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रदर्शन शुरू किया। इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें फरेंदा रोड पर जगह-जगह रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सभी कार्यकर्ता शहर के सक्सेना चौक पर पहुंचे,  यहां सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक देश हित में नहीं है। सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस सक्सेना चौक पर जमी रही।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा नेता सैयद अरशद आमिर खान दिलीप शुक्ला जगदंबा गुप्त राममिलन अतुल पटेल रामनिवास अमित चौबे विनोद गुप्त के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

गोरखपुर में हिरासत में लेने की तैयारी
गोरखपुर में सपाइयों ने गुरुवार सुबह नगर निगम परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में सपाई सुबह 10.30 बजे ही निगम पहुंच गए। उधर पहले से सतर्क प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने सपाइयों से पहले ही निगम में मोर्चा संभाल लिया था ।

यही नही बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय से लेकर नगर निगम के बीच भी जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने चेताया है कि किसी ने भी जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनआरसी व सीएए का विरोध कर रहे सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी कलेक्ट्रेट परिसर जाते समय हुई। शास्त्री चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार को परमिशन लेने आए थे।

जिले में पहले से धारा 144 लगी होने के कारण अनुमति नहीं दी गई। पार्टी पदाधिकारियों से प्रदर्शन स्थगित करने को कहा गया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध धारा 188 व शांतिभंग की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More

Monday, 2 December 2019

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

आज कलेक्टरी कचहरी में


आर ,पी,पी,न्यूज़:-गोरखपुर  -आज कलेक्ट्री कहचरी में #शिव #राष्ट्र #सेना #छात्र #परिषद द्वारा जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को हैदराबाद में हुए डॉ प्रियंका रेड्डी की हत्या किए जाने वाले हैवानो को #मौत #की #ऐसी #सजा #सुनाये #जिससे #कि #बलात्कार #जैसे #शब्द #का #नाम #ही #दुनिया #से #हट #जाए को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित -सुशील ओझा,शिवम मिश्रा,सूरज सिंह,रितिक सिंह,अमन गुप्ता,सुधीर गौड़,शुभांकर पांडेय,रितेश कुमार,राज जायसवाल,शशांक चौधरी,आदि लोग उपस्थित थे।
Read More

Monday, 25 November 2019

RPP NEWS

मंडलायुक्त सभागार में जिलाधिकारी व कप्तानों के साथ बैठक

आर पी पी न्यूज़: सवांददाता मोहसिन खान - गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर व एडीजी रेंज जयनरायन सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये  मण्डल के जिलाधिकारी व कप्तानों  के साथ बैठक कर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने को कहा  बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन जिलाधिकारी देवरिया महराजगंज कुशीनगर तथा एसएसपी गोरखपुर डॉ सुनील गुप्ता एसपी महराजगंज रोहित सिंह सजवाण एसपी देवरिया एसपी कुशीनगर व अपर आयुक्त अजय कांन्त सैनी रहे मौजूद।
Read More

Wednesday, 20 November 2019

RPP NEWS

सदर तहसील लेखपालों ने 8 सूत्री मांगों को लेकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला

सदर तहसील लेखपालों ने  8 सूत्री मांगों को लेकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला

आर पी पी न्यूज़ गोरखपुर:- लेखपाल संघ अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर तीसरे चरण में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर राजस्व परिषद वित्त विभाग का विरोध प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल जुलूस निकाला वही तहसील अध्यक्ष दिनेश पंकज ने कहा कि कल से सभी लेखपाल सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे क्योंकि लेखपालों से सभी सरकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का कार्य कराया जाता है अब कोई भी लेखपाल केवल संपूर्ण समाधान दिवस के पहले एवं तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस में  तहसील परिसर में व पहले व तीसरे शनिवार को थाना दिवस पर सरकारी कार्यों को निष्पादित कराने के लिए जाएगा बाकी दिनों में  लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे अन्य किसी सरकारी कार्यों में कार्य करने के लिए बाध्य नहीं होंगे जिन कार्यों हेतु लेखपालों का मूल कार्य है वही कार्य निष्पादित करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री का जिला होने के नाते राजस्व कार्यो के अलावा अन्य सरकारी कार्यों को लेखपालों से निष्पादित कराया जाता है अब वह नहीं करेंगे मोटरसाइकिल जुलूस में जिला अध्यक्ष लेखपाल संघ नीलकंठ धर दुबे सहित सदर तहसील के सभी लेखपाल गण मौजूद रहे।
Read More

Monday, 18 November 2019

RPP NEWS

गोरखपुर: पेट्रोल पम्प संचालक को गोली मार कर चोरों ने लूटा 11.22 लाख

↗➖आर.पी.पी न्यूज़:ब्यूरो: (गोरखपुर) गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में महरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 11.22 लाख रुपए लूट लिए गए। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पेट्रोल पम्प के एक अन्य कर्मचारी के साथ मैनेजर आनंद स्वनरूप मिश्र बाइक से स्टेचट बैंक की महावीर छपरा स्थित शाखा में रुपए जमा कराने जा रहे थे। यह उनका रोज का रूटीन था। पेट्रोल पम्प का सभी कैश कलेक्शन सुबह-सुबह बैंक में जमा कराया जाता था।
घटना को देखने वाले व्यक्तियों ने बताया कि महावीर छपरा चौराहे से थोड़ा पहले बंद पड़े एक पेट्रोल पम्पे के सामने पल्स र पर सवार दो बदमाशों ने उन्हेंम घेर लिया। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली पेट्रोल पम्पश मैनेजर के पैर और दूसरी सीने में लगी। वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पम्प मैनेजर को अस्पुताल पहुंचाया। पेट्रोल पम्पम मैनेजर को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डॉक्टपरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठी अधिकारियों ने घटनास्थनल का मुआइना किया। बदमाश लूट की घटना के बाद गोरखपुर की ओर भागते हुए देखे गए। पुलिस की कई टीमें चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
Read More

Saturday, 16 November 2019

RPP NEWS

मुख्य न्यायाधीश ने देश के सभी न्यायाधीशों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर संबोधित किये



आर पी पी न्यूज़ :गोरखपुर। मुख्य न्यायाधीश  भारत सरकार   रंजन गोगोई ने देश के  सभी न्यायाधीशों सहित जिला जज  व जिले के सभी न्यायाधीशों को  वीडियो कांफ्रेंसिंग कर   संबोधित किये आपको बताते चलें कि भारत गणराज्य में अब तक कुल 46 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है न्यायमूर्ति  एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे तथा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रंजन गोगोई सेवानिवृत्त होने से पहले भारतीय इतिहास में अयोध्या मामले का पटाक्षेप करते हुए जो देश हित में अपना निर्णय सुनाया उसके लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा आज  देश के सभी न्यायाधीशों को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संबोधित कर एक मिसाल कायम कर गोरखपुर से जिला जज गोविंद बल्लभ शर्मा सीजीएम श्रीमती तारकेश्वरी सहित जनपद के सभी न्यायाधीशों व  प्रदेश तथा देश के न्यायाधीशों को संबोधित किये यह पहले ऐसे प्रमुख न्यायाधीश हैं जो अपने सेवानिवृत्त होने से पहले देश के सभी जनपदों के न्यायाधीशों को संबोधित कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले व प्रदेश तथा देश के न्यायाधीशों ने जो हमें सम्मान दीया उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता है आने वाले मुख्य न्यायाधीश को बधाई दिये। देश हित में हमने सर्वोपरि रखते अपना निर्णय दिया आगे आने वाले न्यायाधीश भी अपना निर्णय देश हित मे देंगे।
Read More

Wednesday, 16 October 2019

RPP NEWS

फरेंदा ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी मंजू सिंह का निधन


आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो -कैम्पियरगंज, गोरखपुर।फरेंदा ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी मंजू सिंह का निधन सहारा अस्पताल लख़नऊ में हो गया।उनके निधन की सूचना पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,शासकीय अधिवक्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह श्रीनेत,कौशल किशोर,पटेश्वर सिंह,सुमित्रानंदन, ब्रजेश सहानी,लक्ष्मी नारायण मिश्र,समाजसेवी वीर प्रताप सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश सिंह,हियुवा नेता गौतम सिंह आदि ने दुःख व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More

Tuesday, 8 October 2019

RPP NEWS

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद की हालत गंभीर*

*निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद की हालत गंभीर* 

आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो :निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है । डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम होती जा रही है ,जो काफी चिंताजनक है ।उनकी नाजुक स्तिथि को देखते हुए उनके परिवार और पार्टी के वफादार ओं में मायूसी छाई हुई है । सूत्रों की मानें तो डॉक्टर संजय ,निषाद पार्टी के कार्यक्रमों में बहुत ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे । विगत दिनों में गाजीपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में उनको कुछ बेचैनी महसूस हुई ,तबीयत खराब होने की आशंका में उन्हें तुरंत गोरखपुर लाया गया जहां शोभा डायग्नोसिस पर उनकी जांच कराई गई तो डेंगू की शिकायत मिली । शिकायत मिलते ही तुरंत डॉक्टर संजय निषाद को लेकर उनके परिजन दिल्ली स्थित बत्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराने पहुंच गए ,जहां उनकी प्लेटलेट्स 62000 थी जो कालांतर में घटती हुई 60000 फिर 53000 और आज 36000 के चिंताजनक स्थिति पर पहुंच गई है । डॉक्टरों का कहना है कि जब तक प्लेटलेट्स की घटोत्तरी पर कंट्रोल नहीं होगा, तब तक डॉक्टर साहब की हालत नाजुक बनी रहेगी ।
बत्रा हॉस्पिटल में इस समय डॉक्टर संजय निषाद को देखने वालों का ताता लगा हुआ है जिससे वहां के डॉक्टरों ने उनके परिजनों से रिक्वेस्ट किया है कि भीड़ को कंट्रोल करें ताकि दूसरे मरीजों को कोई तकलीफ ना हो । डॉक्टर संजय निषाद से मिलने वालों में तूफानी निषाद ,हरिप्रसाद,रामलौट, रामसेवक, गुलाब चंद, धर्मपाल, राकेश, धीरेंद्र, गजपत, सूबेदार, यमुना, सहित अन्य लोग शामिल है
Read More

Friday, 27 September 2019

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

आर,पी,पी,न्यूज़,;गोरखपुर= प्रशान्त मिश्र की रिपोर्ट
कैम्पियरगंज, गोरखपुर।
जनपद के खजनी तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सुमित कुमार सिंह व अधिवक्ता अरविंद कुमार राय प्रकरण का यदि जिला प्रशासन जल्द पटाक्षेप नही करता है तो आने वाले समय मे बार व बेंच की टकरा हट से न्यायालय में काफी दिक्कते पैदा हो सकती है।
लोगो को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता समाज कई सफ्ताह से आंदोलित है,प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न होने व नायब तहसीलदार का खजनी ही जमे रहने से अधिवक्ताओ का आक्रोश दुगना हो गया है।
जिले के समस्त अधिवक्ता संघ खजनी के अधिबक्ताओ के साथ लामबंद है।
इसी क्रम में बार एसोसिएशन कैम्पियरगंज ने मुख्यमंत्री जी न्याय की गुहार करते हुए हस्तक्षेप की मांग किया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिलामजिस्ट्रेट द्वारा जल्द ही इस प्रकरण का पटाक्षेप करने की बात कही जा रही है।जिसमे कुछ तहसीलदारों व उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में  परिवर्तन होने की संभावना है।
Read More
RPP NEWS

कैम्पियरगंज विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत मिश्र के जन्मदिन पर हुआ पौधा रोपड़,पर्यावरण को बचाने के लिए लिया संकल्प

आर.पी.पी न्यूज़:(गोरखपुर) विधानसभा अध्यक्ष कैम्पियरगंज प्रशांत मिश्र के जन्मदिन पर कल किया गया पौधा रोपड़ तथा श्री प्रशांत मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर यह संकल्प लिया कि हम पर्यावरण को सुरक्षित और शुद्ध बनाये रखने के लिए यह प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाए और उन्हें सुरक्षित भी रखें।  श्री मिश्र ने यह भी बताया कि लोग पौधे लगा देतें है लेकिन उनके रख रखाव का ख्याल भूल जातें है जो एक पौधे को जीवित रखने हेतु बहुत जरूरी है। अगर हम सभी लोग अपने जन्मदिन पर वृक्ष का पौधा लगाए तो आने वाले पीढ़ियों को कभी आक्सीजन की कमी नही होगी. और पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से बच सकती है। इस अवसर  विधानसभा अध्यक्ष कैम्पियरगंज प्रशांत मिश्र ,,
 ,समाजवादी पार्टी के  विधानसभा अध्यक्ष ओंकार मिश्र जी ,राहुल यादव ,सुब्रत पांडेय (रजत),विनय मिश्र,नवनीत मिश्र ,मनीष मिश्र,डॉ. आर .के सुकल, चंदन मिश्र आदि मौजूद रहें।
Read More

Thursday, 26 September 2019

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

शिव राष्ट्र सेना के प्रमुख रितेश आल्हा ने संगठन को मजबूत करने के लिए लियें संकल्प

आर.पी.पी.न्यूज़ :(गोरखपुर,)शिव राष्ट्र सेना के प्रमुख रितेश आल्हा ने कहा अब संगठन के विस्तार के लिए और लोगो के जुड़ाव को देखते हुए संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल जी के और गोरखपुर के महानगर के पदाधिकारी शिवम मिश्रा, शिवम गुप्ता,अंकित शर्मा,सौरभ त्रिपाठी,अमन गुप्ता,नितेश कश्यप, सूरज वर्मा,प्रिंस सिंह आदि मुख्य कार्यकर्ताओं के निर्णय पे भाई विशाल जी को शिव राष्ट्र सेना उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष के नियुक्ति होते ही विशाल जी संगठन के प्रति अच्छी निष्ठा दिखाते हुए प्रदेश संगठन मंत्री जी के लखनऊ रवाना हुए और सभी जिला अध्यक्ष से मिलने के साथ संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिये।
Read More