गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label कुशीनगर. Show all posts
Showing posts with label कुशीनगर. Show all posts

Wednesday, 25 December 2019

RPP NEWS

कुशीनगर में देश के पहले किन्नर विश्वविद्यालय की नींव रखी गई ,मिलेगी मुफ्त शिक्षा

आर पी पी न्यूज़ :- कुशीनगर -महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में देश के पहले किन्नर विश्वविद्यालय की नींव रखी गई है. यहां पूरे देश-दुनिया से कहीं के भी किन्नर विद्यार्थियों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा मुफ्त मिलेगी. 200 करोड़ की लागत से 50 एकड़ में बनने वाले इस विश्वविद्यालय में किन्नर समाज बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.
कुशीनगर जिले के कसया तहसील के नकटहा मिश्र गांव में अखिल भारतीय किन्नर (हिजड़ा) शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाले विश्वविद्यालय में किन्नर समाज के लोग प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन मिश्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि इस विश्वविद्यालय पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे. उन्होंने कहा, 'इस यूनिवर्सिटी को बनाने में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, शबनम मौसी सहित कई लोगों ने हमें मदद का आश्वासन दिया है. इसके बाद मैंने इस ओर कदम बढ़ाया है.'पहले चरण में प्राथमिक विद्यालय से शुरुआत होगी. उसके बाद क्रमश: विस्तार करते हुए जूनियर हाईस्कूल, इंटर कॉलेज और फिर विश्वविद्यालय संचालित होगा. सीबएसई बोर्ड के पैटर्न से इसे संचालित किया जाएगा. इसमें अगले सत्र से पढ़ाई शुरू होगी. डॉ. मिश्र ने कहा, 'इसके लिए हमने दो बच्चों को भी खोज लिया है, जिनको पहले दाखिला दिया जाएगा. अभी इसका शिलान्यास हुआ है. भवन निर्माण जनवरी से शुरू हो जाएगा. इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.'उन्होंने बताया कि इसमें कक्षा एक से लेकर पीएचडी तक सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था होगी. यह भारत का इकलौता ऐसा संस्थान होगा, जिसमें इस समाज के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. केंद्र सरकार ने भी मदद करने का आश्वासन दिया है.
Read More

Sunday, 22 December 2019

RPP NEWS

गोरखपुर से बोलेरो चुराकर बिहार जा रहा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर कुशीनगर में धराया

गोरखपुर से बोलेरो चुराकर बिहार जा रहा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर कुशीनगर में धराया 

आर पी पी न्यूज़ :कुशीनगर:- कुशीनगर की तरयासुजान पुलिस ने फोरलेन स्थित सलेमगढ़ चौराहे से एक चोरी की बोलेरो के साथ अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर के पास से पुलिस ने असलहा व कारतूस भी बरामद किया है। मामले में मुकामी पुलिस वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।शनिवार को एसओ तरयासुजान कमलेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर बोलेरो चोरी कर फोरलेन के रास्ते बिहार भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसओ अपने हमराहियों के साथ सलेमगढ़ चौराहे पर पहुंच गाड़ीबन्दी की । कुछ ही देर बाद एक बोलेरो आता दिखाई दिया।बोलेरो चालक पुलिस को देख अपनी गाड़ी बहादुरपुर गांव की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जहां पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियो ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गये वाहन चोर की पहचान मुहम्मद राजा हुसैन निवासी पचौरा थाना मुफसिल जिला सीवान बिहार के रुप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक असलहा व कारतूस भी बरामद किया है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Read More

Saturday, 7 December 2019

RPP NEWS

सऊदी अरब में फंसे कुशीनगर और गोपालगंज के 12 युवक,प्रशासन से लगाई मदद कि गुहार

आर.पी.पी न्यूज़:(उत्तर प्रदेश) 
महराजगंज कुशीनगर व गोपालगंज के विदेश में फंसे राजेंद्र मौर्य,मोनडल कैलास,वसीम फिरोज, बिकाऊ साह ,मो. जमील हुसैन,हिदायत अली ,सकबाल ,धनश्याम ठाकुर,रिजवान,आरिफ व शंकर पटेल-ये 12 लोग एक एक कर के भारत से सउदी अरब मे गए थे ! तब से कुछ वर्षो तक इन लोगो की सैलरी बराबर मिलती रही जब ये लोग आफिस रियाद कपिल के पास आये तो कपिल यहा शारिरिक प्रताड़ित करने लगा और डंडे से मारने लगा इसके बावजूद सैलरी देना भी बंद कर दिया जब  पिछले कुछ महीने इन लोगो को बर्दाश्त से बाहर होने लगा तो बोले की हमे अपने घर भारत वापस जाना है तो कोई सुनवाई नही हुई और आज पांच छः वर्ष के आसपास हो गया है !
हम लोग मजबूर और असहाय हो चुके हैं सिर्फ यह बोलता है की छ महिने कार्य करो हम तुम लोगो को घर भेज देगें पर ऐसा होता नही है हम लोगो का ऐजेंट जो भारत का  है जिसका दिल्ली/मुम्बई आफिस से भेजवाया गया है वह हम लोगो को गलत जगह पर फंसा दिया गया है और हम लोगो से मोटा पैसा लेकर हम लोगो को मरने पर मजबूर कर दिया है जबकि हम 12 लोगो मे से सभी वयक्ति भयभीत है अब यहा शायद मरना आसान हो चुका है हम लोगो की शिकायत कोई नही सुनता है बार बार ऐजेंट से भी बात करने पर सब कूछ ठीक हो जाने को कहकर फोन काट देता है इधर हम लोगो का कपिल सिर्फ 50 रियाल देता है जिससे किसी तरह से हम 12 लोगो का खाना बहुत मुश्किल से हो पाता है उधर भारत मे हम लोगो के घर वालो का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।
Read More

Monday, 18 November 2019

RPP NEWS

गजराज सिंह इण्टर मीडिएट कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन


आर पी पी  न्यूज़ : कुशीनगर -गजराज सिंह इण्टर मीडिएट  कालेज रामपुर चौबे कुशीनगर में  तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16/11/19 से 18 /11/19 तक किया गया   । इसके समापन समारोह मे कालेज के प्रबंधक श्री कृष्ण मोहन सिंह जी ने इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की फील्ड मे सफल होने वाला विधार्थी जीवन के हर क्षेत्र मे सफल होता है । वह अनुशासन व सगठित होकर कार्य करता है । जीवन में  धूप व छाव सदैव आते जाते रहते है । इसमे समय का सही प्रबंधन करना चाहिए । सफलता के लिए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए ।  और  समापन समारोह मे कालेज के अध्यापक गण भी  मौजूद रहे  । खेल समिति के अध्यक्ष मान्यवर श्री वीरेन्द्र  कृष्ण तिवारी, सज्जन लाल गुप्ता , जे के पाण्डेय  व शिव कुमार दूबे ,  डाक्टर सूर्य प्रताप सिंह , केके सिंह , डीके सिंह, और  ग्राम प्रधान रणजीत सिंह जी, बरवा खास के प्रधान लाल प्रसाद जी व मुडेरा के प्रधान जटाशंकर सिंह जी ने बच्चो के हौसलो सराहा तथा बच्चो को आगे बढने की प्रेरणा दिया ।  पूरे गजराज सिंह इण्टर कालेज मे बेस्ट ऐथलीट अवार्ड का खिताब बालक वर्ग में  राहुल कन्नोजिया के नाम रहा । वही बालिका वर्ग में  सोनी प्रजापति ने बेस्ट ऐथलीट अवार्ड का खिताब अपने नाम किया । 
Read More

Saturday, 12 October 2019

RPP NEWS

T .S .I द्वारा कसया रोडवेज के परिसर में एवं रोडवेज के पास सड़क के किनारे खड़े हुए प्राइवेट वाहनो को हटवाया गया


आर पी पी न्यूज़ :सावंददाता मोहसिन खान -कुशीनगर कल  दिनांक 11/10/2019 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात  की देख रेख में T.S.I. परमहंस एवं समस्त यातायात टीम के द्वारा कसया रोडवेज के परिसर में एवं रोडवेज के पास सड़क के किनारे खड़े हुए प्राइवेट वाहनो को हटवाया गया साथ ही वाहन चालकों एवं मालिको को समझाया गया कि  वे अपने वाहनो को रोडवेज परिसर में कदापि न खड़ा करें साथ ही   प्रभारी यातायात द्वारा  गांधी चौक, देवरिया एवं सपहाँ रोड के ऑटो /जीप चालको एवं मालिको के साथ मीटिंग की गई उनको बताया गया कि अपने वाहन के सभी कागजात दुरुस्त करके ही वाहन चलाये। वाहन मालिकों को बताया गया कि वे अगर किसी अन्य व्यक्ति से गाड़ी चलवाते है तो सर्वप्रथम उस व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस जरूर देख लेवें एवं नशे के आदि व्यक्ति/ऐसा व्यक्ति जिसे आप जानते हो कि यह नशा करता है, ऐसे व्यक्ति  को वाहन चलाने को कदापि न देवे, साथ ही उन्हें यातायात नियमो के बारे में बताया गया जिससे हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकें। T.S.I. के द्वारा किये गए इस कार्य की आम जनता द्वारा प्रशंशा की गयीं।
Read More

Saturday, 27 July 2019

RPP NEWS

BREKING NEWS:कुशीनगर : पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई ने किया आत्महत्या

कुशीनगर जिले से बड़ी और दुखद खबर
पूर्व राज्यमंत्री: राधेश्याम सिंह
आर.पी.पी न्यूज़ : कुशीनगर : पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई ने किया आत्महत्या

पूर्व मंत्री के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने अपने ही असलहे से अपने पैतृक गाँव के मकान में किया सुसाईड

जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गाँव मे है पूर्व मंत्री का आवास, दोनो भाइयों में बंटवारे के बाद मृतक घनश्याम सिंह रहते थे गाँव पर

एक बार स्वयं और एक बार घनश्याम सिंह की पत्नी रह चुकी हैं जिला पंचायत सदस्य

ईटीवी भारत ने एसपी को किया सूचित, खबर की भनक किसी को नही
Read More

Sunday, 12 May 2019

RPP NEWS

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली
जिलाधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पुनः आज दिनांक 11-05-2019 को स्व. श्रीमती धर्मी देवी ब्राइट वे स्कूल कुशीनगर के प्रबंधक श्री कौशलेन्द्र बहादुर जी  के निर्देशन में रैली को प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार जी  ने झण्डी दिखा कर रवाना किया
विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापकगण ने रामपुर भाठ दहाउर  लिए ग्रामों के ग्रामीणों को लोकतंत्र में उनके एक-एक वोट के महत्व को समझाया एवं छात्राओं ने महिलाओं को मेहंदी लगाकर उनको "19 मई को मतदान अवशय करें"के लिये प्रेरित किया रैली में शामिल प्रमुख शिक्षकों में सुशील तिवारी जी , राजेश शर्मा जी , विनोद साहनी जी , मोनू शर्मा , अभिषेक पासवान , रमेश पांडेय , वीना , रूबी , भाग्यश्री आदि के नाम शामिल हैं
Read More

Monday, 28 January 2019

RPP NEWS

फाइटर विमान खेत मे गिर गया पायलट ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई



कुशीनगर के हेत्तिम पुर में एक  फाइटर विमान खेत मे गिर गया जिस से उस मे आग लग गयी जब कि पायलट पैराशूट से कूद कर जान बचायी, बड़ी संख्या में लोग यह दुर्घटना देखने पहुंच गए

आर पी पी न्यूज़ : कुशीनगर-कुशीनगर में आज एक लड़ाकू विमान गिर गया। विमान के गिरने से उसमें आग लग गई और देखते ही देखते विमान खाक में बदल गया।विमान नियमित अभ्यास पर था।
कुशीनगर जिले के हेतिमपुर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद जमीन पर आते ही विमान में आग लग गई।फाइटर प्लेन एक खेत में गिरा जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई तेज हवाओं के साथ आग ने चंद मिनट में ही विमान को खाक में बदल दिया। *सिंगल सीटर विमान का पायलट पैराशूट की मदद से कूदने में सफल रहा है।
सुबह गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान कुशीनगर में हेतिमपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना आबादी वाले इलाके में हुई है।


Read More

Sunday, 27 January 2019

RPP NEWS

गणतन्त्र दिवस पर पुलिस के कदमो तले लहराया हमारा प्यारा तिरंगा


आर पी पी न्यूज़ : जनपद कुशीनगर के थाना क्षेत्र कुबेर अस्थान  में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जहाँ सारा देश तिरंगे को अपने माथे से लगता है वही कुशीनगर के पुलिस का एक कारनामा  सामने आया है जहाँ प्रेड के दौरान तिरंगा जमीन पर लगा था इस इस पर किसी भी अधिकारी की नजर नही पड़ा,जिस तिरंगे की शान के लिए हमारे देश के जवान सरहदों पर अपनी जान की कुर्बानी देते है वही आज पुलिस के इस काम से सभी का सर शर्म से झुक जाना चाहिए ,
पुलिस वालों के कदमों में लहराता हमारा प्यारा तिरंगा....
कुशीनगर  थाना कुबेर अस्थान में ध्वजारोहण का सत्य तिरंगे का घोर अपमान है की नहीं? पैरों के नीचे लहरा रहा है
तिरंगा,क्या कहेंगे आप ?.

Read More

Sunday, 20 January 2019

RPP NEWS

कोटेदार के चयन के लिए मतदान जारी


आर पी पी न्यूज़ :जनपद कुशीनगर के ब्लॉक हाटा अंतर्गत थाना क्षेत्र कसया के ग्राम सभा परसौना बुजुर्ग  ओझा टोला में आज कोटेदार के चयन हेतु एस डी एम कसया अभिषेक पांडे , ए डी ओ पंचायत, व ग्राम प्रधान के देख रेख में कराया जा रहा है जिसमे ग्रामीण  बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है बताते चले कि इस ग्राम के कोटेदार का चुनाव लम्बे समय से ग्रामीणों के द्वरा मांग किया जा रहा था। जिसका आज चुनाव हो रहा है।
Read More

Tuesday, 1 January 2019

RPP NEWS

गन्ना लदा ट्राली के नीचे दबाने के कारण ट्राली ड्राइवर घायल



आर पी पी न्यूज़ : कुशीनगर : ब्रेकिंग न्यूज़ - सवांददाता मोशिन रज़ा -अभी अभी परतावल कप्तानगंज रोड पर इंदरपुर के पास गन्ना लदा ट्राली बिल्ली के बचने के चकर में  पलट जाने के कारण ट्राली के नीचे दब जाने के कारण ट्राली ड्राइवर  गंभीर रूप से घायल  मौके पर जे सी बी से ट्राली को उठाया कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया  मौके पर पुलिस मौजूद रही | 
Read More

Friday, 21 December 2018

RPP NEWS

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के विरोध में खड्डा एस डी एम को युवाओ ने सौपा ज्ञापन


आर पी पी न्यूज़ :खड्डा-कुशीनगर। मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के 'यूपी-बिहार' वाले बयान का विरोध कुशीनगर जिला के खडडा तक पहुँच गयी है, कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए युवाओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
    कमलनाथ ने कहा था कि मध्य प्रदेश के नौजवानों के हिस्से की नौकरी तो यूपी , बिहार वाले ले लेते हैं, इसी क्रम में युवाओं ने खड्डा SDM को महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
    इस दौरान युवा भाजपा नेता पवन राव, भाजपा आईटी विभाग के जिला सह प्रमुख आनन्द सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, आकाश राय, कर्मवीर साहनी, अरविंद पाण्डेय, अतुल राय, अमित मोदनवाल, राजेश्वर सिंह, आनंद यादव, जितेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।
Read More

Monday, 17 December 2018

RPP NEWS

बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल ,दो की हालत गंभीर


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता  असलम अंसारी : कुशीनगर ,जनपद के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित मथौली बाजार पेट्रोल पंप के सामने गुरुदेव आश्रम के सामने फो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप के घायल हो गए घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी मोटिचक मथौली ले जाया गया जहाँ प्रथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखा चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।           प्राप्त: जानकारी के अनुसार रविवार को अपरान्ह थाना के ग्राम सभा मलुकहि निवासी 22 वर्षिय पुर्नवासी व 21 वर्षिय आकाश वर्मा एक ही बाइक से हाटा की तरफ जा रहे थे ।    रामकोला थाना के अंजही निवासी 25 वर्षिय शैलेष त्रिपाठी सिरसिया गांव के रिश्तेदारी से लौट कर घर जा रहे थे।।    गुरुदेव आश्रम के पास से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी बाइक पर सवार पुर्नवासी व आकाश उछल कर कुछ दूरी पर चले गए ,जबकि शैलेष त्रिपाठी घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मोटिचक मथौली भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पुर्नवासी एवं शैलेष को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
Read More

Tuesday, 20 November 2018

RPP NEWS

टीवी चैनल पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत



आर पी पी न्यूज़ :महाराजगंज ब्यूरो :  कुशीनगर : मार्ग दुर्घटना में एक टीवी चैनल से जुड़े टीवी पत्रकार की हुई मौत. एपीएन चैनल से जुड़े थे पत्रकार दिवाकर राय. देर शाम कसया से तुर्कपट्टी अपने गाँव मोटरसाइकिल से जा रहे दिवाकर किसी जानवर के अचानक आ जाने से गिर कर घायल हो गए थे. जिला अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
Read More

Sunday, 28 October 2018

RPP NEWS

मदनलाल खुराना का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रवाना,दिग्गज नेता थे मदनलाल खुराना

 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का शनिवार की रात 11 बजे कीर्ति नगर स्थित आवास पर निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर 12 बजे से भाजपा के दिल्ली कार्यालय, 14 पंडित पंत मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां पार्टी के कई दिग्गज नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मदनलाल खुराना को श्रद्धांजलि देने के लिए आडवाणी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। 82 वर्षीय खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री और 2004 में राजस्थान के राज्यपाल रहे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनके पुत्र हरीश खुराना ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह 2011 से अस्वस्थ चल रहे थे। खुराना के बेटे हरीश ने बताया कि, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।’
खुराना के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके एक अन्य बेटे का पिछले महीने ही निधन हो गया था। हरीश खुराना ने बताया कि उनके पिता के सीने में संक्रमण था और शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे। खुराना के परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वाजपेयी मंत्रीमंडल में संसदीय कार्य व पर्यटन मंत्री रहे खुराना 'दिल्ली के शेर' के नाम से मशहूर थे। उन्हीं के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली को मेट्रो मिली।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।'
उन्होंने लिखा है, 'दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह 'दिल्ली के शेर' के रूप में सुप्रसिद्ध हुए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति’
कपड़ा मंत्री स्मृति ईरान ने ट्वीट किया है, मदल लाल खुरानी जी के निधन से शोकाकुल हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।
Read More
RPP NEWS

चहल्लुम के मद्देनज़र जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने लिया सुरक्षा का जायज़ा


रिज़वानुल्लाह खान रिपोर्ट:
सुरक्षा का निर्देश देतें जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान 
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: परतावल: जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने आज थाना श्यामदेउरवां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की ,साथ मे सी ओ सदर,और एस डी एम सदर भी रहे,
थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के अंतर्गत धनहा कर्बला पर सेहरा दफन करने की अनुमति मिलने के साथ ही यहां तापमान में अचानक चढाव आ गया है पूरा प्रसाशन हरकत में आ गया है,चहल्लुम को देखते हुए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय,पुलिस कप्तान आर पी सिंह आज थाना श्यामदेउरवां पहुंचे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के कड़े निर्देश मातहत अफसरान को दिये, सूचनानुसार 10 मोहर्रम को 17 गावँ के ताज़िये जो

उपस्थित कई थानों के थानाध्यक्ष
धनहां कर्बला पर जाते है है रास्ते मे पड़ने वाले एक काश्तकार ने कोर्ट से खेत के रास्ते ताज़िया जोलुस न जाने का स्टे ले लेने के कारण जब जाने का रासता नही मिला तो ताज़ियादार खेत मे ही ताज़िया छोड़ कर घरों को चले गए,रात में पुलिस और प्रसाशन ने कथित ताज़ियादारों की सहायता से ताज़िया कर्बला तक पहुँचवा दिया,जिस से ताज़ियादारों में इस बात को लेकर काफि आक्रोश था कि उन्हें न तो फातिहा का मौका मिला और न ही सेहरा दफन करने दिया गया,पूरे क्षेत्र में इस बात को लेकर काफी आक्रोश था,बड़हरा गंजन,सोनकटिया,बैजौली,बुधिराम पुर,मुरकटिया,धनहां,आदि गांव के ताज़ियादारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चहल्लुम के दिन 30 अक्टूबर को सेहरा दफन करने की अनुमति मांगी थी ,जिलाधिकारी से हरी झंडी मिलने के साथ ही इन गांव में चहल्लुम कई तैयारियां शुरू हो गईं ,29 की रात में बड़हरा में मजलिस,व तक़रीर के साथ ही फातिहा का प्रोग्राम निश्चित है जब कि 30 अक्टूबर मंगलवार को इन तमाम गांव के ताज़ियादार धनहां कर्बला पर पहुंच कर परम्परागत ढंग से सेहरा भी दफन करेंगे,अब चहल्लुम को लेकर पुलिस प्रसाशन सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाये रखने की रणनीति तय कर रहा है,एस डी एम सदर सत्यम मिश्रा,व सी ओ सदर,ने बड़हरा गंजन भी पहुंचकर गांव वालों से मीटिंग कर अमन शांति की अपील की |
बड़हरा गंजन में ग्रामीणों से शांति की अपील करतें अधिकारी
Read More
RPP NEWS

मदरसे के बच्चों को मिला मुफ्त ड्रेस, खुशी से खिल उठा चेहरा

संवाददाता :रिज्वानुल्लाह खान
 आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: महराजगंज: परतावल क्षेत्र के ग्राम बैजौली में स्थित मदरसा अहले सुन्नत मिफ्ताहुल क़ुरआन में सरकारी योजना के अन्तर्गत मुफ्त में कक्षा 1 से 8 तक के कुल 339 छात्र,छात्राओं में दो-दो जोड़े यूनिफार्म ,पैंट शर्ट, तथा सलवार कमीज मदरसा प्रबन्धक मुहम्मद इज़हार खान द्वारा,वितरित किये गए ,यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे,और उन के अंदर काफी उत्साह देखा गया,वितरण

के समय मदरसा कमेटी के सदस्य हाजी डॉक्टर शौकत अली खान, मु० अय्यूब खान खजांची, मु0 इम्तियाज़ खान,पूर्व प्रधान मु० इब्राहिम खान उपस्थित रहे | प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही बच्चो में मुफ्त ड्रेस वितरण पर बेसिक शिक्षा विभाग महराजगंज तथा अल्पसंख्यक विभाग व प्रबन्ध समिति का आभार जताते हुए कहा कि इससे बच्चों के अंदर भी काफी खुशी है। अब मदरसे का हर विधार्थी एक ड्रेस में दिखाई देगा | जिससे सभी छात्र/छात्रवाओं में समानता का का भाव उत्तपन होगा |
Read More

Saturday, 27 October 2018

RPP NEWS

छठ पूजा,चहल्लुम,लक्ष्मी पूजा,त्योहारो पर सुरक्षा के लिए पीस कमेटी की बैठक

RPP NEWS PORTAL:सवांददाता  रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज,,थाना श्यामदेउरवां कैम्पस में प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामदेउरवां ज्ञानेन्द्र  राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिस में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।अपने  सम्बोधन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय ने कहा कि आगामी चेहल्लुम त्योहार , लक्ष्मीपूजा,तथा छठ पूजा, परम्परागत ढंग से ही मनाये जाएं कहीं कोई नई परम्परा नही आरम्भ की जा सकती उन्हों ने कहा कि ,त्यौहारो  के अवसर पर सुरक्षा ब्यवस्था में अगर किसी ने भी खलल डालने की कोशिश की तो उस के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा,थाना प्रभारी ने क्षेत्र वासियों से आपसी भाई चारा के माहौल में ,त्यौहार मनाने की अपील की ,इस मीटिंग में एस आई शमशाद अंसारी,अनिल सिंह,दिलीप कुमार,मु० इज़हार खान,भकालू ,बदरूज़ज़्मा,मुन्ना,वीरेंद्र चौधरी,संजय जायसवाल,राम नगीना,आदि उपस्थित रहे,
www.rppnewsportal.com
थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र  राय पीस कमेटी की बैठक करते हुए 

Read More

Thursday, 18 October 2018

RPP NEWS

खुले आम बोतल या गैलन में पेट्रोल बाट रहे .......पेट्रोल पम्प

RPP NEWS PORTAL : सवांददाता  नूर मोहम्मद : जहा एक ओर सरकार पेट्रोल पौम्पो पर बोतल  या गैलन में पेट्रोल न देने का विज्ञापन लगवा रही है और जुर्वाना भी लगाया जा रहा है फिर भी खुले आम  बोतल  या गैलन में पेट्रोल ,पेट्रोल पम्पो पर बाटा  जा रहा है ,
पेट्रोल पम्प पर बोतल में पेट्रोल देते हुए
 शासन के आदेश के बावजूद जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के गणेश  चौक पर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल टंकी पर आज लगातार दो लोगों सरकारी आदेश का उलंघन करते हुए पाया गया ।जब फिलिंग करने वाले कर्मचारी  से पूछा गया तो उसने बताया कि हमारे मालिक और मैनेजर ने हमे कोई सूचना नही दिया है। इस तरह खूलेआम   सरकारी आदेश का उलंघन हो रहा है।
Read More

Tuesday, 18 September 2018

RPP NEWS

कुशीनगर : डीएम के कार्यालय पर तैनात गार्ड पर फरियादी ने किया भुजाली से जानलेवा हमला


आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(कुशीनगर) जनपद के पडरौना नगर के समीप स्थित जिला मुख्यालय पर आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के कंपाउंड में एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने से आजिज आकर हत्या की नीयत से डीएम के कार्यालय पर तैनात सुरक्षा गार्ड के ऊपर भुजाली से ताबड़तोड़ पर प्रहार कर दिया। ऐसा देख कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहां के दुकानदार भागनेवहां तैनात होमगार्ड सहित लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ए एसपी सीओ पडरौना ,कोतवाल पडरौना ने घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन खबर मिली है कि गार्ड की रास्ते में ही मौत हो गई है।वही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर
मुलाहिजा कराने में जुटी हुई है। इस बावत पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा जो भी हुआ है वह अत्यंत दुखद है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जबकि चर्चा है कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।लेकिन इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।जिलाधिकारी कार्यालय पर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त आलाकत्ल भुजाली भी बरामद कर लिया है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सुदामा गुप्ता उम्र लगभग 40 बर्ष पकहां गांव के कसया थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपने सुरक्षा गार्ड साथी रघुवर के साथ कलेक्ट्रेट पर ड्यूटी बजा रहा था।
हत्या करने वाला आरोपी
मौके पर मिला भुजाली

मृत  गार्ड

इसी दौरान नेबुआनौंरगिया थाना क्षेत्र के पचपेड़ा के टोला वरिया निवासी इनायत उम्र लगभग 35 वर्ष जो किसी फरियाद को लेकर जिला अधिकारी के यहां आता जाता था ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था ।यह भी बताया जा रहा है कि वह अपने समस्याओं को निस्तारण को लेकर एक बार धरना भी दिया था ।आज दोपहर लगभग एक बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब इनायत झोले में भुजाली लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों के पास घंटों बैठा रहा उसके पश्चात वह अचानक झोले से भुजाली निकाली और गार्ड सुदामा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे, एसपी हरि गोविंद मिश्र, सीओ नीतीश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राय सिंह ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत हालत को नाजुक बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ।इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है । बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज जाते समय सुदामा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ,लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटना पुरे जनपद में आग की तरह फैल गई , जिससे जिला अस्पताल पर लोगों का भी भारी जमावड़ा लग गया।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है। इस बावत पुछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।
Read More