गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें


Translate

देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़

महराजगंज

गोरखपुर न्यूज़

Saturday, 1 February 2020

RPPNEWS

इंडिया मार्का नल पर अतिक्रमण हावी गांव में गंदगी का अंबार


आर.पी.पी.न्यूज़
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
घुघुली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा अहिरौली में इंडिया मार्का हैंडपम्प पड़ा खराब साथ ही साथ गंदगी का भी अंबार पड़ा हुआ है। बताते चलें कि अहिरौली के पश्चिम टोला में डस्टबीन गिरकर नाली में पड़ा है और इंडिया मार्का नल पर अतिक्रमण पूरी तरह हावी है ग्रामीणों ने बताया ग्रामप्रधान कभी भी इस टोले पर कोई भी कार्य कराने से कतराते रहते हैं । ऐसे में ग्रामीण विकास से कोसों दूर हैं। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More

Thursday, 30 January 2020

RPP NEWS

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी।

उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी।       

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -बसडीला बाजार, पनियरा में स्थित उमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में धूम धाम से मनाया गया  बसंत पंचमी जिसमे इंस्टिट्यूट के सभी छात्र व छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे संस्था संचालक श्री अनिल राय व राधिका राय ने सरस्वती चित्र पर फूल माला चढ़ाये इस अवसर पर अश्वनी शर्मा सलीम सर्वेश पाल,आलोक पासवान, अश्वनी ,मनीता राय ज्योति गुप्ता चंद्रकला,पूजा  गुप्ता  सहित  सभी छात्र/ छात्राये मौजूद रहे।
Read More
RPP NEWS

ठगी - बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला से ठगों ने ठग लिया तेरह हजार

ठगी  - बैंक में पैसा जमा करने गयी महिला से ठगों ने ठग लिया तेरह हजार 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट - पनियरा  ( महराजगंज ) । पनियरा थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी में स्थित इलाहाबाद बैंक में एक महिला 35 हजार रुपए जमा करने गयी थी कि इसी बीच बैंक में पहले से मौजूद ठगों ने महिला से 13 हजार रुपए ठग कर फरार हो गए ।
    जानकारी के अनुसार महराजगंज जिला कोतवाली क्षेत्र के पिपरियां निवासिनी हफ़िजून निशा अपने घर से 35 हजार रुपए जमा करने के लिए  सोहरौना तिवारी स्थित इलाहाबाद बैंक में पहुँची तो वहाँ पहले से मौजूद ठग ने उसे जमा बाउचर भरने के बहाने से उसका रुपए ले लिया और उक्त रुपए में से 13 हजार रुपए निकाल बाउचर भर कर शेष रुपए उसे पकड़ा दिया । इस बात की जानकारी महिला को लगभग आधे घण्टे बाद तब हुई जब वह कैश काउन्टर पर पहुँची तो कैशियर ने पूछा कि कितना जमा करना है ।  महिला ने बताया कि 35 हजार तब कैशियर ने कहा कि रुपए तो 22 हजार ही हैं तब महिला सन्न रह गयी । फिर ठगों को खोजने का प्रयास किया लेकिन ठग ठगी करके मौके से फरार हो चुका था । इस मामले में थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप कुमार शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उक्त मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है ।
Read More
RPP NEWS

ताला तोड़ कर मोबाइल की दुकान में नगदी सहित समान चोरी

ताला तोड़ कर मोबाइल की दुकान में नगदी सहित समान चोरी 

आर पी पी न्यूज़ : सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट - पनियरा ( महराजगंज ) । पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर स्थित सत्यम मोबाइल केयर की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित समान चुरा ले गए । दुकान मालिक संतोष पासवान पुत्र राममिलन पासवान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह 28 जनवरी को दुकान बन्द करके अपने घर चला गया 29 जनवरी की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था अंदर देखा तो एक लैपटॉप , तीन पीस मोबाइल , 15 पीस मेमोरी , रिचार्ज कार्ड , तीस पीस चार्जर  व 2 हजार नगदी गायब मिला । चोरी की सूचना की जानकारी उन्होंने पनियरा पुलिस को दे है ।
Read More

Wednesday, 29 January 2020

RPPNEWS

कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं का कबड्डी प्रतियोगिता हुआ संपन्न


आर.पी.पी.न्यूज़ 
     संवाददाता नूर मोहम्मद : 
कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज गंगराई  महराजगंज में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज के अलावा मरियम इण्टर कालेज निचलौल, जीवन ज्योति भैंसी, सनराईज स्कूल बेलवा,  जूनियर, सीनियर वर्ग के  दर्जनों विद्यालयों से प्रीतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी टीम और टीम के मैनेजर को बैज लगाकर समानित  किया गया ।जूनियर वर्ग कस्तूरबा  की खिलाड़ी सनराइज को हराकर प्रथम स्थान बनाने में सफल रहीं। वही सीनियर वर्ग में कस्तूरबा को हरा कर जीवन ज्योति प्रथम स्थान बनने में सफल रहा। शिक्षक आनन्द कुमार, सुनील यादव, राजेश्वर पटेल,राजन,एनमुल्लाह सिद्दीकी,तुलसी सिंह,अशोक तिवारी,पंकज, राहुल, साधना पटेल,नदिया वगैरह अपनी अपनी  सहभागीता निभाये।

Read More
RPP NEWS

अधिकारियों की उदासीनता से पंचायत भवन हुआ कूड़े करकट में तब्दील



परतावल/महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही विकास की लकीर खींचने में हर संभव प्रयास कर रही है परंतु महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्ममौली का पंचायत भवन विकास का पलीता खोलता नजर आ रहा हैउल्लेखनीय है कि एक तरफ गांव गांव में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है वहीं विकास के लिए शासन और प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों की उदासीनता के कारण धर्ममौली ग्राम सभा के पंचायत भवन में ग्रामीणों ने गोबर पत्ता तथा कूड़े करकट रखकर पंचायत भवन के अस्तित्व को समाप्त कर दिए हैं।
         जनप्रतिनिधि की उदासीनता नजर आ रही है विगत कई वर्षों से इस पंचायत भवन का अस्तित्व पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है जबकि सरकार की मोटी रकम से बना पंचायत भवन आज अपने बदहाल को दर्शा रहा है सवाल यह उठता है कि किन कारणों से पंचायत भवन के अस्तित्व खतरे में पड़ा हुआ है।
Read More
RPP NEWS

फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा , दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा , दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज 
पनियरा ब्लाक का मामला खण्ड शिक्षा अधिकारी के तहरीर पर हुई कार्रवाई  



 आर पी पी न्यूज़ -: सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -पनियरा ( महराजगंज ) ।पनियरा ब्लाक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे दो शिक्षकों के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने धारा 419 , 420, 467, 468 व 471 के  तहत मुकदमा दर्ज किया है ।   बीएसए ने दोनों फर्जी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है । प्राथमिक विद्यालय  अनन्तपुर कुशहिया विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत शेरा अली पुत्र मोहम्मद अली  सहायक अध्यापक पता धोवीपुर शाहपुर जनपद गोरखपुर  व  प्राथमिक विद्यालय बेलटीकरा विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत रोहित चौहान पुत्र मंगरूराम प्रधानाध्यापक  पता  कस्बा पश्चिम  छोटी बाजार टाणडा अम्बेडकर नगर फर्जी  कागजात के आधार पर  दोनों शिक्षकों के ऊपर  नौकरी करने की शिकायत   मामले की जांच में दोनों शिक्षकों की फर्जीवाड़ा की पुष्टि हुई ।  खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा आर. डी प्रसाद की ओर से पनियरा थाना में तहरीर दी गई उनका कहना था कि दोनों शिक्षक अध्यापक का शैक्षणिक प्रशिक्षण योगता एवं अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण कूटरचित था । जानकारी होते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल द्वारा नियुक्ति निरस्त कर दिया गया है । जांच में फर्जीवाड़ा का पुष्टी हुई है । खंड शिक्षा अधिकारी आर. डी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शिक्षक के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । थानाध्यक्ष पनियरा  दिलीप कुमार शुक्ला से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
Read More