गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label देश. Show all posts
Showing posts with label देश. Show all posts

Tuesday, 21 January 2020

RPP NEWS

देखिए यहाँ इंसान से इंसान फैल रहें हैं,वायरस से 6 मरें,भारत के 7 एयरपोर्टो होगी थर्मल स्क्रीनिंग

वायरल स्कैनिंग करता कर्मचारी
आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) चीन में रहस्यमय कोरोनावायरस इंसान से इंसान के बीच फैल रहा है। इससे अब तक छह मौतें हो चुकी हैं। देश भर में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 300 के पार होने के बाद देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। यह वायरस वुहान के बाद बीजिंग समेत अन्य चीनी शहरों में फैल गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस पर आपात बैठक बुला ली है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संकट पर दिए अपने पहले बयान में कहा, ‘वुहान एवं अन्य जगहों पर फैले नए कोरोना वायरस निमोनिया को गंभीरता से लेना है।' चीन में विशेषज्ञ दल के प्रमुख ने सरकार से अपील की है कि वह इस वायरस पर काबू पाने के लिए हरसंभव कोशिश करे।
जिनेवा से मिली जानकारी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ अपनी बैठक में तय करेगा कि कोरोना वायरस से फैल रही बीमारी को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की जरूरत है या नहीं। वुहान चिकित्सा और स्वास्थ्य आयोग इस मामले में सतर्क हो चुका है और हर इलाके में वायरस से पीड़ित लोगों की पहचान के लिए निर्देश दिए हैं। अभी तक चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन 900 से अधिक लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

संक्रमण का स्रोत नहीं खोजा गया

चीनी राजकीय चिकित्सा और स्वास्थ्य आयोग कोरोना वायरस संक्रमित न्यूमोनिया महामारी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी कि मौजूदा महामारी की रोकथाम संभव है और उसका नियंत्रण भी किया जा सकता है। लेकिन नये वायरस के संक्रमण का स्रोत अभी तक खोजा नहीं गया है और संक्रमण के माध्यमों का पूरा पता नहीं चला है। इसलिए वायरस के म्यूटेशन पर कड़ी नजर रखने की सख्त जरूरत है।

देश के सात एयरपोर्ट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग 

कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरतते हुए तमाम देशों की तरह भारत ने भी अपने हवाई अड्डों पर जांच के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के सात हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जांच की सुविधा चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन में भी उपलब्ध होगी। इन एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए यात्रियों की जांच हो रही है। एक बयान के मुताबिक हांगकांग समेत चीन से आने वाली उड़ानों के अंदर घोषणा की जा रही है कि बुखार या सर्दी के लक्षण से ग्रस्त कोई यात्री और ऐसा कोई यात्री जो बीते 14 दिनों के अंदर वुहान की यात्रा पर गया हो वह एयरपोर्ट पर पहुंच तुरंत इसकी जानकारी दे। 

Read More

Monday, 20 January 2020

RPP NEWS

जेपी नड्डा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोलें कभी स्कूटी पर बैठ घूमे थे एक साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का देखें लाइव अपडेट

आर.पी.पी न्यूज़:डिजिटल डेस्क(नई दिल्ली)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बतौर अध्यक्ष उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा चुनाव होगी। 

आर.पी.पी न्यूज़ पर देखें लाइव अपडेट

05:24 PM, 20-JAN-2020
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी पार्टी के काम करने की संस्कृति के बारे में बात की और बताया कि कैसे हम एक-दूसरे से अलग हैं। हम सिर्फ हमारे सिद्धांतों में ही अलग नहीं हैं बल्कि इनके परिणाम भी अलग-अलग आते हैं : नड्डा
  • मुझ जैसा एक पार्टी कार्यकर्ता गांव से आता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है, यही भाजपा की खासियत है।
  • हम अभी रुकने वाले नहीं हैं। अभी कुछ राज्य बचे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी पहुंच वहां तक भी पहुंचे। 
  • आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो भारत की सत्ता पर काबित है। हमारे पास सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं। 
     
05:12 PM, 20-JAN-2020
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि लंबे समय तक अमित भाई के साथ काम करने का मौका मिला है। नेतृत्व मेरे साथ और आप जैसे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, मैं पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 
  • निर्विरोध चुने जाने के लिए मुझे जो काम करने का अवसर दिया है, इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं।
  • दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के काम को संभालने का और इसको आगे ले चलने का जो उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है उसका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। 
     
05:08 PM, 20-JAN-2020
  • विपक्ष को जनता ने नकार दिया है और अब उन्होंने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है।
  • हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है। 
  • जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरे किए बिना चैन से बैठना नहीं है। 
  • भाजपा की विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए। 
  • हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। उनकी पढ़ाई बिहार में हुई। नड्डा जी का अधिकतर समय बिहार में बीता है, इसलिए बिहार पर उनका ज्यादा अधिकार है। 
  • राजनीतिक दलों के लिए चुनाव अब लगातार चलने वाली प्रक्रिया हो गई है। अकेले में तो सब दल बोलते हैं कि बार-बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक को कुछ न कुछ कठिनाई आती है। 
  • नड्डा जी का नेतृत्व हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा देगा और हम सब कार्यकर्ताओं का काम है कि नड्डा जी यशस्वी हो। नड्डा जी जो भी चाहें, हम उसे पूरा करके दें। 
  • जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को बहुमत दिया और फिर उससे भी ज्यादा बहुमत देकर चुना।
मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने जेपी नड्डा को बधाई देकर अपना भाषण खत्म किया। 
05:00 PM, 20-JAN-2020
  • अमित भाई का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उनका कार्यकाल असाधारण रहा है।  : पीएम मोदी 
  • नड्डा जी पुराने दोस्त हैं...वह एक ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आगे आकर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया। 
  • मैंने नड्डा जी को काफी अच्छा काम करते देखा है। 
  • मेरा सौभाग्य रहा है कि यहां मौजूद सभी नेताओं के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी उंगली पकड़कर सीखा है।
  • संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है: पीएम मोदी
  • शुरू से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।
04:46 PM, 20-JAN-2020
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन: पार्टी का विस्तार होते रहना चाहिए। भाजपा के साथ नहीं पीढ़ियां जुड़ती जा रही हैं। भाजपा अपने मूल्यों और आदर्शों पर आगे बढ़ी। भारत में चुनाव लगातार चलने वाली राजनीतिक प्रक्रिया है। भाजपा मर्यादा का पालन करती है और करेगी। सत्ता में रहकर पार्टी को चलाना मुश्किल काम है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कभी हम एक ही स्कूटर पर बैठकर काम करते थे। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया।
Union Minister and Bharatiya Janata Party(BJP) leader Rajnath Singh at BJP HQ: I am confident that JP Nadda Ji will be elected as the national president of the party. pic.twitter.com/TGDTlxV8nH
— ANI (@ANI) January 20, 2020

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए थे नड्डा

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए जगत प्रकाश नड्डा के लिए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है। सोमवार को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और इसके बाद पहली बार भाजपा की कमान हिमाचल का कोई नेता संभालेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत तकरीबन सभी बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं, नड्डा के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।

1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।

Read More

Saturday, 18 January 2020

RPP NEWS

पाकिस्तानी हिंदू सांसद ने इमरान सरकार से पूछा, ‘इस देश में हिंदू आखिर कब तक लाशें उठाते रहेंगे’

पाकिस्तानी संसद भवन
आर.पी.पी न्यूज़(नई दिल्ली) हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार  पर और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अपहरण, हत्या, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं का मुद्दा आखिरकार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उठ ही गया।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद खील दास कोहिस्तानी ने मंगलवार को नेशनल असेंबली में कहा, ‘बीते चार महीने में 25 से 30 हिंदू लड़कियों का अपहरण हुआ और वे कभी वापस नहीं लौटीं। ये अत्याचार कब तक जारी रहने वाले हैं? हिंदू लोग कब तक लाशें उठाते रहेंगे? कब तक मंदिर जलाए जाते रहेंगे?’


सिंध की अल्पसंख्यक शाखा के प्रमुख ने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल सिंध के घोटकी और उमरकोट में ही सबसे ज्यादा क्यों हो रही हैं? ये आग नहीं रोकी गई तो पूरे सिंध में फैलेगी। सिंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जाना बेहद जरूरी है।

सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों पर काबू पाया जाए। बता दें कि हाल ही में सिंध प्रांत के लरकाना में एक हिंदू मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। जहां विश्वविद्यालय इसे खुदकुशी बताने पर तुला है वहीं लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़की की हत्या की गई है।
अब देखना ये है कि पाकिस्तान को इतना लताड़ने के बाद भी क्या पाकिस्तान में अपहरण का सिलसिला रुकता है या नही।

Read More
RPP NEWS

हिन्दू लड़कियों के अपहरण पर भारत ने जताया विरोध, पाक उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

फोटो: facebook
आर.पी.पी न्यूज़(नई दिल्ली) पड़ोसी देश में पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की लड़कियों के हाल में हुए अपहरण की घटनाओं को लेकर नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया गया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने उच्चायोग के सामने कड़ा विरोध जताया है और अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान को बताया गया है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों के साथ ऐसी चौंकाने वाली और निंदनीय घटनाओं को लेकर भारत के विभिन्न नागरिक समाज ने भारी चिंता जताई है। इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की गई है और लड़कियों को उनके परिवारों को तत्काल सुरक्षित वापस करने के लिए कहा गया है।

Read More

Sunday, 12 January 2020

RPP NEWS

12 जनवरी आज युवा दिवस पर जानिए उन युवाओं के बारे में जिन्होंने ने अपने अथक प्रयासो से कारोबार जगत में नई पहचान बनाई

आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) अथक प्रयासों के बावजूद भी बहुत लोगों को जीवन में असफलता ही मिलती है। ऐसे में लोग ऐसा सोचने लग जाते हैं कि सफलता उनके भाग्य में ही नहीं है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने कम उम्र में ही अपार सफलता प्राप्त की है। इनकी कहानी लाखों लोगों को प्रेरणा दिती है। कड़ी मेहनत कर या अपने अनोखे विचारों से इन लोगों ने कारोबार जगत में एक नई पहचान बनाई है। 12 जनवरी 2020 को युवा दिवस है और स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस भी है। इस अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे युवा कारोबारियों की बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे आप प्रेरणा ले सकते हैं और भविष्य में अपना नाम बना सकते हैं।

रितेश अग्रवाल, सीईओ, OYO

                                                रितेश अग्रवाल, सीईओ, OYO

रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर 1993 को उड़ीसा के राज्य कटक के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन के साथ काम करते हैं और उनकी माता हाउसवाइफ हैं। रितेश ने प्रारंभिक शिक्षा जिले के प्राइवेट स्कूल से पूरी की और इसके बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस में दाखिला लिया था। लेकिन उन्होंने बिजनेस शुरू करने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, क्योंकि वह अपने जीवन में मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स की तरह कुछ करना चाहते थे। कम उम्र में उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से उन्हें अपार सफलता मिली। सन 2012 में केवल 18 वर्ष की उम्र में रितेश ने अपने स्टार्टअप OREVAL STAYS की शुरुआत की। इस कंपनी का लक्ष्य यात्रियों को थोड़े समय के लिए किफायती दामों पर कमरा उपलब्ध करवाना था। जिसे कोई भी आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकता था। इसके बाद ही रितेश को वेंचर नर्सरी से 30 लाख रुपये का फंड मिला गया था। वहीं, घाटे के चलते सन 2013 में रितेश ने OREVAL कंपनी को ओयो रूम्स के नाम से दोबारा लॉन्च किया था।
''आपका ब्रांड आपकी संस्कृति, उद्देश्य और पहचान को दर्शाता है।''

सचिन बंसल, संस्थापक, फ्लिपकार्ट

                             सचिन बंसल, संस्थापक, फ्लिपकार्


सचिन बंसल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इंटरनेट उद्यमी और भारत के बड़े ई-कॉमर्स औद्योगिक संस्था फ्लिपकार्ट के संस्थापक हैं। सचिन मूल रूप से चंडीगढ़ के हैं, जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया। साल 2007 में अपने मित्र बिन्नी बंसल के साथ फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी। हालांकि वर्तमान में फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक कल्याण कृष्णमूर्ति और बिन्नी बंसल हैं। फ्लिपकार्ट ने बहुत कम समय में देश में अपनी पहचान बनाई। साल 2019 में सचिन बंसल ने चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज ( CRIDS ) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी। बंसल ने इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किए हैं। फ्लिपकार्ट के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक माइक्रो-फाइनेंस कंपनी सीआरआईडीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। सीआरआईडीएस की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। यह कंपनी दोपहिया वाहनों, हाउसिंग, छोटे कारोबारों और शिक्षा के लिए लोन प्रदान करती है। 

''अगर आपका रवैया ठीक है और आप सफल होना चाहते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती।''

निकेश अरोड़ा, सीईओ, पालो आल्टो नेटवर्क्स


सॉफ्टबैंक के सीओओ के रूप कार्य कर चुके दिल्ली से सटे गाजियाबाद निवासी निकेश अरोड़ा सिलिकॉन वैली स्थित साइबर सुरक्षा की दिग्गज कंपनी पालो आल्टो नेटवर्क के सीईओ हैं। ये पद संभालते ही वो दुनिया भर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में से एक शख्स बन गए थे। उन्हें सालाना 128 मिलियन डॉलर यानी करीब 858 करोड़ रुपये वेतन मिला है। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली में एयरफोर्स के स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने 1989 में बीएचयू आईटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। फिर विप्रो में नौकरी शुरू की, लेकिन जल्द ही छोड़ दी और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने बोस्टन की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। 1992 में उन्होंने पहली नौकरी ज्वाइन की। बोस्टन कॉलेज में उन्होंने फाइनेंशल प्रोग्राम की पढ़ाई शुरू की और क्लास में टॉप किया। 2004 से 2007 तक निकेश, गूगल के यूरोप ऑपरेशन हेड थे। इसके बाद 2011 में निकेश गूगल के चीफ बिजनेस ऑफिसर बन गए। इस दौरान निकेश गूगल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में शामिल हो गए। 2014 में निकेश ने गूगल छोड़ सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन ज्वाइन कर लिया। यहां निकेश को ग्लोबल इंटरनेट इनवेस्टमेंट प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी सफलता प्राप्त की थी।

''मैं केवल उन संस्थापकों में निवेश करता हूं जो मेरे दोस्त बनने के इच्छुक हैं और बड़ी कंपनियों का निर्माण करना चाहते हैं।''

जेफ बेजोस, सीईओ, अमेजन 

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ आठ लाख करोड़ रुपये है। जेफ बेजोस ने 16 जुलाई 1995 को अमेजन की शुरुआत की थी। आज अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में शुमार है। लेकिन जेफ बेजोस का यह सफर आसान नहीं रहा है। बेजोस ने 16 साल की उम्र में मैकडोनाल्ड में पहली नौकरी की थी। वहां उन्हें सफाई का काम मिला था, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। यहां से मिली सीख को उन्होंने आगे अपनी कंपनी अमेजन में लागू किया। बेजोस ने कहा था कि अमेजन ने दुनिया भर में ग्राहकों का दिल जीता है। अमेजन ने ग्राहकों को कम से कम कीमतों में उत्पाद मुहैया कराए हैं। 18 साल से भी कम उम्र से ही उन्होंने कड़ी मेहनत करना शुरू कर दी थी और आज वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।  

''मेहनत से काम करो, मजे से काम करो और इतिहास रचो।''
ऐसे ही कितने युवा आज अपने जुनून और हुनर से अपने जुझारू प्रयास के कारण सफलता हासिल कर बड़े से बड़े अड़चनों को पीछे ढकेल अपना नाम पूरे विश्व मे रोशन कियें।
Read More

Saturday, 4 January 2020

RPP NEWS

अपनी ही पार्टी को सचिन पायलट ने घेरा,कहा- तय होनी चाहिए जवाबदेही

आर.पी.पी न्यूज़(नई दिल्ली) राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही इसपर सियासी घमासान भी लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा जहां कांग्रेस और गहलोत सरकार पर हमलावर है वहीं, कांग्रेस के अंदर भी सवाल उठने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा है कि इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। 
शनिवार को सचिन पायलट पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 
सचिन पायलट ने कहा कि इस मामले में जिस तरह की बयानबाजी हुई है वह सही नहीं है। मुझे लगता है कि इस मामले में हमारी प्रतिक्रिया संवेदनशील और दयापूर्ण होनी चाहिए थी। 13 महीने सरकार चलाने के बाद इस बात का कोई मतलब नहीं है कि पुरानी सरकार की कमियों को जिम्मेदार माना जाए। इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। 
 आपको बता दें कि यहां अबतक 107 मासूमों की मौत हो चुकी है। कोटा के बाद बूंदी में भी बच्चों की मौत हुई है। यहां 10 मासूम जिंदगी गंवा चुके हैं। इसी बीच कोटा मामले में गठित जांच समिति ने दो दिन पहले अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

समिति का कहना है कि अस्पताल में लगभग हर तरह के उपकरणों और व्यवस्था में बहुत सारी खामियां हैं। बच्चों की मौत का मुख्य कारण हाइपोथर्मिया बताया गया है। हालांकि सच्चाई यह है कि इससे बच्चों को बचाने के लिए जरूरी हर उपकरण खराब है।  
Read More
RPP NEWS

अमित शाह रविवार को दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान, अनुशासन पर कर सकते हैं आगाह

आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। भाजपा के नेता पांच जनवरी को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को काफी अहम मान रहे हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डा. हर्ष वर्धन भी इस सम्मेलन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह माइक्रो लेवल पर संगठन को धार देकर चुनाव जीतने की कला में पारंगत हैं। उनका मानना है कि पन्ना प्रमुख और बूथ प्रबंधक यदि कमर कस लें, तो आधा चुनाव पार्टी जीत जाती है। इसलिए इस विंग पर हमेशा विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। समझा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं में यही जोश जगाने वाले हैं। शाह की एक खासियत और है कि वह मंच से ही पार्टी की राजनीति की दिशा भी तय कर देते हैं।
Read More

Sunday, 22 December 2019

RPP NEWS

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी का विरोध करो लेकिन किसी गरीब का घर और देश की संपत्ति मत जलाओ

आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) 
आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विविधता में एकता-भारत की विशेषता है। और जीवन से जब अनिश्चितता निकल जाती है, एक बड़ी चिंता हट जाती है तो उसका प्रभाव क्या होता है, ये मैं आज आप सभी के चेहरों पर देख रहा हूं। आपके उत्साह में देख रहा हूं। यह रामलीला मैदान है, ये अनेक अवसरों का साक्षी रहा है। हम सभी को आशीर्वाद देने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आए हैं, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
देश की मिट्टी के मुसलमानों का नागरिकता कानून और एनआरसी से मतलब नहीं है...
पीएम मोदी ने आज रामलीला मैदान में ये भी कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और एनआरसी दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नागरिकता कानून को गरीबों के खिलाफ ही बता रहे हैं, कह रहे हैं कि जो लोग आएंगे वो यहां के गरीबों का हक छीन लेंगे।
उन्होंने कहा कि अरे झूठ फैलाने से पहले कम से कम गरीबों पर तो दया करो भाई। ये एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं। किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है।
पीएम ने ये भी कहा कि अगर विरोध करना है तो मोदी का करो देश के किसी गरीब का या ऑटो रिक्शा चालक का घर मत जलाओ।
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश को जलाया जा रहा और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जगह-जगह हिंसा प्रदर्शन कर प्रशासन के लोगो पर पथराव किया जा रहा है इस पर पीएम ने पहले भी टिप्पणी की थी और आज भी दिल्ली के रामलीला मैदान से उपद्रवियों को नसीहत दी है।
Read More

Friday, 20 December 2019

RPP NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर भारत मे भूकंप के तेज झटके, दिल्ली NCR में भी आया भूकंप

आर.पी.पी न्यूज़:(नई दिल्ली) उत्तर भारत कई शहरों में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। अफगानिस्तान की राजधानी काबूल के उत्तर-पूर्व में स्थित हिंदुकूश भूकंप का केंद्र था। हिंदूकुश में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गई है।  जमीन के 255 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र। भूकंप पांच बजकर 9 मिनट पर आया।
Read More

Thursday, 19 December 2019

RPP NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ में उपद्रवियों ने किया आगजनी,मीडिया संस्थानों की ओवी वैन में लगाई आग,नागरीकता संशोधन बिल के विरोध में यूपी में कई जगहों पर प्रदर्शन

आर.पी.पी न्यूज़:(लखनऊ) 
-नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में लखनऊ में भारी हिंसा.
-लखनऊ को जलाने की कोशिश
- मीडिया कर्मियों से मार -पीट
- तीन ओवी वैन को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले
- शांतिपूर्ण तरीके से आये थे बिल का विरोध करने,अचानक करने लगे आगजानी
-लखनऊ में पुलिस के ऊपर किया पथराव
-न मन मे मानवता न ही कानून का डर आखिर कौन है जो देश के मुसलमानों को बलगला रहा है?
- देश को जलाने की साजिश आखिर कौन कर रहा है ?
पढ़िये पूरी खबर सिर्फ आर.पी.पी न्यूज़ पर।
हम देंगें आपको पल-पल की खबर बने रहिए हमारे साथ...

खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में बवाल चल रहा है। यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के आला अफसरों ने भी जिले की स्थिति का मुआयना किया है। वहीं संभल में एक सरकारी बस में आग लगा दी है। पढ़ें दिनभर की हर अपडेट...
 

लाइव अपडेट


04:16 PM, 19-DEC-2019

आईजी बोले- परिवर्तन चौक पर स्थिति सामान्य

आईजी लखनऊ रेंज एसके भगत ने कहा कि परिवर्तन चौक की स्थिति देख सकते हैं। यहां स्थिति बिलकुल सामान्य है। यहां 300-400 लोग खड़े हैं। उनका ज्ञापन लेने का बाद उन्हें वापस भेजा जा रहा है। यहां बिलकुल शांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें खदरा के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि वहां पथराव की घटनाएं हुईं हैं। वहां एसएसपी, डीएम और पुलिस बल तैनात है। 
03:50 PM, 19-DEC-2019

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू समेत कई गिरफ्तार

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व कई अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी है। इसी तरह कलेक्ट्रेट व कैसरबाग क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है और गिरफ्तारी दी है। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

 
03:04 PM, 19-DEC-2019

लखनऊ में आगजनी और तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं मदेहगंज चौकी में चौकी के पास तोड़ फोड़ और आगजनी की गई है। गंज में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की गई है। 

 
03:01 PM, 19-DEC-2019

पूर्व विधायकों और नेताओं को किया नजरबंद

बलरामपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के मंसूबों पर पानी फिर गया। प्रशासन ने सपा के कई पूर्व विधायकों और नेताओं को नजरबंद कर दिया है। वहीं पूर्व मंत्री डॉक्टर एसपी यादव के घर पर सपाई धरने पर बैठे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
 
01:59 PM, 19-DEC-2019

संभल में प्रदर्शन के दौरान बस में लगाई आग

संभल में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी है।
01:49 PM, 19-DEC-2019

नाराज सपाइयों ने दी गिरफ्तारी

चित्रकूट में नागरिकता कानून और महंगाई के विरोध में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो नाराज सपाइयों से पुलिस प्रशासन की नोकझोंक हो गई।  इसके बाद सपाइयों ने गिरफ्तारी दी. वहीं उन्नाव कलेक्ट्रेट गेट के पास भी सपा कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।  
 
12:57 PM, 19-DEC-2019

प्रदर्शन करने जा रहे सपा सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झांसी में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डा. चंद्रपाल सिंह यादव को पुलिस ने कचहरी चौराहे के पास गांधी उद्यान से कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस सांसद और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से पुलिस लाइन ले गई है। अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
12:55 PM, 19-DEC-2019

धारा 144 के उल्लंघन पर सफाई गिरफ्तार किया, बवाल  

लखीमपुर खीरी में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर प्रदेश में हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है इसके बाद भी सपा कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर बिलोबी मैदान में एकत्र हुए। नागरिकता संशोधन बिल आदि के विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगे। हरकत में आई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस पर सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। 

हालातों को देखते हुए दमकल की गाड़ियां बुला ली गई हैं।  पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।  इस दौरान  सपाइयों और पुलिस के बीच  काफी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने करीब ढाई सौ सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बसों और सरकारी जीपों से लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। जहां भारी पुलिस बल के बीच उन्हें रखा गया प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
 
12:54 PM, 19-DEC-2019

लखनऊ: नागरिकता कानून पर सपा का प्रदर्शन शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून पर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह मेट्रो लाइन बंद कर दी गई है।

12:44 PM, 19-DEC-2019

संभल में भी सड़कों पर उतरे युवा

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संभल में फिर सड़कों पर युवा उतर गए हैं। नगरपालिका मैदान में पुलिस प्रशासन मौजूद है। युवाओं का कोई नेतृत्व सामने नहीं आया है। युवा वर्ग के लोग नारेबाजी कर रहे हैं और नागरिकता संशोधन बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

 
12:43 PM, 19-DEC-2019

अमरोहा में भी प्रदशर्न

अमरोहा में धारा 144 के अंतर्गत शहर में डीएम और एसपी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। एनआरसी और नागरिकता कानून पर आशंकित विरोध को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर अमरोहा कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अतराशी चौराहा पर रोक लिया है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर से पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने नंगे होकर प्रदर्शन किया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
10:51 AM, 19-DEC-2019

यूपी : CAA के खिलाफ लखनऊ में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक, नागरिकता कानून, प्रदेश में बेटियों पर बढ़ते अत्याचार, प्रदेश सरकार की किसान विरोध नीति, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है।

किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं: डीजीपी

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ समाजवादी पार्टी समेत कई संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजपी) ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर से धारा 144 लगी हुई है। अत: मैं सभी अभिभावकों से अपील करूंगा कि वे इस दिन अपने बच्चों को कहीं भी जाने के लिये प्रेरित न करें। उन्हें प्रदर्शन में जाने से मना करें, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Read More