गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

RPP NEWS

बागी तेवर शिवपाल के, कहा- मुलायम सिंह को भी जोड़ूंगा सेकुलर मोर्चा से

उत्तर प्रदेश: आर.पी.पी न्यूज़:  
लंबे समय से समाजवादी पार्टी में उपेक्षित चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार बुधवार को यहां बागी तेवर दिखाते हुए सेकुलर मोर्चा का औपचारिक गठन कर अलग राह चुनने का संकेत दे दिया। उन्होंने मोर्चा के गठन के साथ इससे पुराने व उपेक्षित समाजवादियों तथा छोटे दलों को जोड़ने का एलान किया है। यह भी दावा किया है कि वह मुलायम सिंह यादव को भी जल्द ही मोर्चा से जोड़ेंगे। Image result for shivpal yadav 720x320
शिवपाल के मोर्चा गठित करने पर उनके भतीजे और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ‘नाराज तो मैं भी हूं लेकिन कहां चला जाऊं।’ शिवपाल के कदम के पीछे भाजपा का हाथ होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह नहीं कहते लेकिन कल से आज तक जो कुछ हुआ उसे देखने पर शक तो इसी तरफ जाता है। दो दिन पहले मुलायम और शिवपाल की मुलाकात के बाद शिवपाल का यह एलान अपने आप में काफी कुछ कह देता है। ऐसे में ये बात तो जाहिर है की सपा की मुश्किले अब बढ़ रही जिसकी भाजपा आने वाले २०१९ लोक सभा चुनाव में फायदा उठाना चाहेगी | और एक बार फिर  समाजवादी पार्टी के अन्दर उथल पुथल देखने को मिल रहा है, अब देखना ये है की क्या शिवपाल अलग सेकुलर मोर्चा बनाते है या अखिलेश उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे |