गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label उत्तर प्रदेश न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश न्यूज़. Show all posts

Thursday, 19 December 2019

RPP NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भड़के सपाई,महराजगंज,सिद्धार्थनगर, बस्ती से 370 हुए गिरफ्तार

आर.पी.पी न्यूज़:न्यूज़ डेस्क (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सपाइयों का धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं, पुलिस भी ढील बरतने के मूड में नहींहै। पहले से चेताया जा चुका है कि किसी ने भी जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर लिखे जाने तक महाराजगंज में 250, सिद्धार्थनगर में 70 और बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 सपा कार्यकताओं को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, गोरखपुर में भी नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है।

सिद्धार्थनगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जय किसान इंटर कॉलेज में अस्थाई जेल बनाकर बंद कर दिया है। 

एसडीएम सदर और सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहले सपा कार्यकर्ताओं कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए जय किसान इंटर कॉलेज सनई में गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, मणीन्द्र मिश्र, इंद्रासना त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी आदि मौजूद रही है।
महाराजगंज:  महाराजगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी के करीब 250 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली और पुलिस लाइन में रखा । पुलिस लाइन परिसर में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत तमाम कार्यकर्ता रखे गए हैं। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया जाएगा।
इससे पहले सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रदर्शन शुरू किया। इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें फरेंदा रोड पर जगह-जगह रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सभी कार्यकर्ता शहर के सक्सेना चौक पर पहुंचे,  यहां सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक देश हित में नहीं है। सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस सक्सेना चौक पर जमी रही।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा नेता सैयद अरशद आमिर खान दिलीप शुक्ला जगदंबा गुप्त राममिलन अतुल पटेल रामनिवास अमित चौबे विनोद गुप्त के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

गोरखपुर में हिरासत में लेने की तैयारी
गोरखपुर में सपाइयों ने गुरुवार सुबह नगर निगम परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में सपाई सुबह 10.30 बजे ही निगम पहुंच गए। उधर पहले से सतर्क प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने सपाइयों से पहले ही निगम में मोर्चा संभाल लिया था ।

यही नही बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय से लेकर नगर निगम के बीच भी जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने चेताया है कि किसी ने भी जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनआरसी व सीएए का विरोध कर रहे सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी कलेक्ट्रेट परिसर जाते समय हुई। शास्त्री चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार को परमिशन लेने आए थे।

जिले में पहले से धारा 144 लगी होने के कारण अनुमति नहीं दी गई। पार्टी पदाधिकारियों से प्रदर्शन स्थगित करने को कहा गया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध धारा 188 व शांतिभंग की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More

Saturday, 7 December 2019

RPP NEWS

सऊदी अरब में फंसे कुशीनगर और गोपालगंज के 12 युवक,प्रशासन से लगाई मदद कि गुहार

आर.पी.पी न्यूज़:(उत्तर प्रदेश) 
महराजगंज कुशीनगर व गोपालगंज के विदेश में फंसे राजेंद्र मौर्य,मोनडल कैलास,वसीम फिरोज, बिकाऊ साह ,मो. जमील हुसैन,हिदायत अली ,सकबाल ,धनश्याम ठाकुर,रिजवान,आरिफ व शंकर पटेल-ये 12 लोग एक एक कर के भारत से सउदी अरब मे गए थे ! तब से कुछ वर्षो तक इन लोगो की सैलरी बराबर मिलती रही जब ये लोग आफिस रियाद कपिल के पास आये तो कपिल यहा शारिरिक प्रताड़ित करने लगा और डंडे से मारने लगा इसके बावजूद सैलरी देना भी बंद कर दिया जब  पिछले कुछ महीने इन लोगो को बर्दाश्त से बाहर होने लगा तो बोले की हमे अपने घर भारत वापस जाना है तो कोई सुनवाई नही हुई और आज पांच छः वर्ष के आसपास हो गया है !
हम लोग मजबूर और असहाय हो चुके हैं सिर्फ यह बोलता है की छ महिने कार्य करो हम तुम लोगो को घर भेज देगें पर ऐसा होता नही है हम लोगो का ऐजेंट जो भारत का  है जिसका दिल्ली/मुम्बई आफिस से भेजवाया गया है वह हम लोगो को गलत जगह पर फंसा दिया गया है और हम लोगो से मोटा पैसा लेकर हम लोगो को मरने पर मजबूर कर दिया है जबकि हम 12 लोगो मे से सभी वयक्ति भयभीत है अब यहा शायद मरना आसान हो चुका है हम लोगो की शिकायत कोई नही सुनता है बार बार ऐजेंट से भी बात करने पर सब कूछ ठीक हो जाने को कहकर फोन काट देता है इधर हम लोगो का कपिल सिर्फ 50 रियाल देता है जिससे किसी तरह से हम 12 लोगो का खाना बहुत मुश्किल से हो पाता है उधर भारत मे हम लोगो के घर वालो का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।
Read More

Wednesday, 13 November 2019

RPP NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत पीजीआई में भर्ती, साँस लेने में हो रही तकलीफ

आर.पी.पी न्यूज़:लखनऊ: पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तब‍ियत आज दिन बुधवार शाम खराब होने पर पीजीआई में भर्ती  कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ईएनटी और पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। उनके साथ में पुुुुत्र अखिलेश यादव भी हैं। 
मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें पहले भी कई बार तबियत बिगड़ने पर भर्ती किया जा चुका है। फिलहाल उन्हें ईएनटी और पलमोनरी विभाग के डॉक्टर देख रहे हैं। पीजीआइ के इआरएस टू में भर्ती हैं, उनका शाम साढ़े छह बजे अल्ट्रासाउंड कराया गया। गैस्ट्रो विभाग के डॉ समीर महेंद्र भी उन्हें देख रहे हैं। इससे पहले गत 25 जून को मुलायम को तबियत खराब होने के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, मुलायम सिंह को बढ़ते शुगर लेवल की शिकायत थी। उनका अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। गौरतलब है कि लोकसभा में शपथ लेने के दौरान भी मुलायम सिंह व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी। वहीं वहीं जून में भी तब‍ियत ब‍िगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भी भर्ती किया गया था।
Read More

Saturday, 9 November 2019

RPP NEWS

अयोध्या फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा बल अलर्ट

अयोध्या फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा बल अलर्ट

चंद्रभूषण सिंह 
आर पी पी न्यूज़ : डिजिटल डेस्क - उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में रात 12:00 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सेवाओं पर अगले 24 घंटे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आज आने वाले फैसले के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 
इसी क्रम में कानपुर में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अलीगढ़ के डीएम ने भी इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि  24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। 
इस बारे में आगे का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। 
Read More
RPP NEWS

उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम, धारा 144 लागू


आर पी पी न्यूज़ : उत्तर प्रदेश -अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय का शनिवार को फैसला आने की जानकारी के साथ ही प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसे लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। अयोध्या समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सारे इंतजाम चौकस रखने को कहा गया है और सभी जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने देने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। 
तैयारियों के तहत अयोध्या के आस-पास भी पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। इसे रिजर्व फोर्स के तौर पर रखा गया है जिसे आपात दशा में बुलाया जाएगा। हालात न बिगड़ने देने के लिए सोशल मीडिया पर खास ध्यान रखा जा रहा है। 

इसके लिए डीजीपी व अन्य उच्च अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के जिलों, रेंज व जोन में तैनात अधिकारियों व जिलों के सोशल मीडिया सेल में तैनात अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखने और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि तैयारियों के तहत अब तक पांच सौ से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है और दस हजार से अधिक को पाबंद किया गया है।

डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में आमजन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर जागरूक रहने को लेकर कार्रवाई करने को कहा। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उनके सोशल मीडिया एकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए।

पिछले पांच सालों में आपत्ति पोस्ट डालने वालों को किया जा रहा चिन्हित इस कवायद में पिछले 5 वर्षों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक-भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके संबंध में सूचना एकत्रित कर थानों के रजिस्टर में उनका नाम दर्ज किया जाएगा। 

वीडिया कांफ्रेंसिंग में पोस्ट डिलीट होने पर भी साक्ष्य उपलब्ध रखने के लिए सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डिजिटल वालंटियर रखेंगे निगाह आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप के सदस्य नजर रखेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्हाट्सएप ग्रुपों पर किए जाने वाले आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के साथ ग्रुप एडमिन के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। 

जिलों के अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने स्तर से इस बात का प्रचार-प्रसार करें कि कोई भी सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण, तस्वीर, धार्मिक उन्माद, सामाजिक विद्वेष, जातिगत घृणा आदि से संबंघित वीडियो-मैसेज आदि पोस्ट न करें, न ही इसे लाइक व फॉरवर्ड करें।

भड़काऊ पोस्ट की इस व्हाट्सएप नंबर कर की जा सकती है शिकायत
भड़काऊ-आपत्तिजनक पोस्टों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए डीजीपी मुख्यालय स्तर से व्हाट्सएप नंबर 8874327341 जारी किया गया है। आमजन इस नंबर पर टेक्स्ट मैसेज, वाइस क्लिप, स्क्रीन शॉट आदि के माध्यम से व्हाट्सएप कर सकते हैं। जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Read More
RPP NEWS

सौहार्द कायम रखने को आगे आए व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन, अफवाहों पर लगाएंगे लगाम

सौहार्द कायम रखने को आगे आए व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन, अफवाहों पर लगाएंगे लगाम


आर पी पी न्यूज़ : सालों से विवाद का मुद्दा रहे अयोध्य मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अंतिम फैसला सुनाएगा। फैसले के मद्देनदर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी और चाक-चौबंद किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ समाचारों से माहौल बिगड़ने न पाए इसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स से भी अपील की गई है कि मामले से संबंधित ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जो स्थिति खराब करे। 
वहीं, सौहार्द कायम रखने के लिए देशभर के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिनों ने भी एक पहल की है। इसके तहत ग्रुप्स की सेटिंग बदलकर ऐसा किया जा रहा है जिससे ग्रुप में मैसेज भेजने का अधिकार केवल एडमिन को ही रहेगा। ग्रुप के अन्य सदस्य इस दौरान कोई मैसेज नहीं भेज सकेंगे। अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक ऑडियो, वीडियो या टेक्स्ट मैसेज वायरल न करें।
Read More