
राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द महाविद्यालय में स्वागत समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता:अभय पासवान आर.पी.पी न्यूज़: निचलौल:महराजगंज:निचलौल के राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द महाविद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्धघाटन महाविद्यालय के प्रवन्धक अमरीश यादव, व विनोद यादव ने फीता काट कर माँ सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया।
उसके बाद डी.एल.एड सेकेंड समेस्टर के छात्रों के द्वारा सरस्वती बन्दना, स्वागत गीत व प्रथम समेस्टर से गणेश वंदना किया गया ।
महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का परिचय व बैज लगाकर स्वागत किया गया।
उसके बाद डीएलएड को प्रथम समेस्टर से पूजा द्वारा एकल गीत तो वही पर दीपशिखा अर्चना विश्वकर्मा के ग्रुप द्वारा हर तरफ हर जगह की गाने पर सामूहिक नृत्य किया गया , अंकित गुप्ता द्वारा मेरी अधूरी कहानी, मुश्कान प्रजापति द्वारा अगिया दहेज ,तो मंजू प्रजापति द्वारा ये हरे कांच की चूड़ियां, युग श्रीवास्तव द्वारा तनु इतना में प्यार करू, सुमेश गुप्ता द्वारा सोलो डांस,शुभम शाह द्वारा माई तेरी चुनरिया लहराई पर शानदार एकल गीत किया तो वही पर डी एल एड द्वितीय समेस्टर के कृतिका ग्रूप द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मनमोहक नाट्य कर सबके आंख में आंसू ला दिया तो वही श्याम सुंदर व सर्वेश ने हास्य व्यंग्य कर सबको लोट पोट कर दिया तो वही पर रोशनी, दिपशिखा द्वारा राधा रानी नाचे तो वही पर बीए द्वितीय वर्ष के अर्चना विश्वकर्मा द्वारा मोहे रंग दो लाल पर एकल नृत्य कर सबका मन मोह लिया
ओर वही पर वन्दना गुप्ता द्वारा चले जैसे हवाएं सनन-सनन पर नृत्य किया। उसके ततपश्चात मण्डलीय स्काउट गाइड रैली पपरतावल में अपना सर्वश्रेष्ठ पंचम लहराया जिसकी चर्चा पूरे गोरखपुर मण्डल में हुई ऐसे रोवर्स रेंजर्स को नीतीश गुप्त के नेतृत्व में सभी रोवेर्स रेंजर को महाविद्यालय परिवार ने सम्मानित किया
इस दौरान
महाविद्यालय के उप प्राचार्य उपेंद्र गुप्त , प्रवक्ता डॉ पीयूष जायसवाल , बी0ए0 हेड डॉ राजेश यादव , बी0 टी0 सी0 हेड हेमन्त यादव ,बी0एड0 हेड जितेंद्र निगम ,एम0 ए0 हेड बृजमोहन श्रीवास्तव ,पवनेश ,इजहार असरफ ,किर्तिमान पांडेय ,हरिओम पांडेय ,ब्रजेश पांडेयजी ,अभिषेक त्रिपाठी ,भरत ,सुनील निगम ,शिवकुमार पटेल ,गोरख गुप्त,धर्मेंद्र मौर्य ,बबिता श्रीवास्तव, दीक्षा द्विवेदी ,प्रतिमा पांडेय,स्नेहलता,संध्या विश्वकर्मा कार्यालय अध्यक्ष राजेश यादव ,विनोद ,भुनेश्वर मौर्य व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
