गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Showing posts with label महराजगंज। न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label महराजगंज। न्यूज़. Show all posts

Tuesday, 14 January 2020

RPPNEWS

बस और कंटेनर में हुई भिड़ंत कई यात्री हुए घायल


आर.पी.पी.न्यूज़ 
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
महराजगंज जिला ब्लाक लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर के अन्तर्गत  ग्राम परसौनी टोला गुर्जवलिया हाईवे एन एच 24 पर गोरखपुर से सोनौली के तरफ से दो  ट्रक जा रहा था और सोनौली से गोरखपुर के तरफ से प्राइवेट बस आ रहा था तीनो आपस मे गंभीर तरह से  टकरा गये तीनो चालक गंभीर तरह से घायल हो गये और बस मे बैठे यात्री भी घायल हो गये ये घटना दिनाक 14/01/2020 सुबह करीब 7:20 कि है ! और घायल हुए चालको को समुदायी स्वास्थ केंद्र लक्ष्मीपुर मे भर्ती कराया गया जिसका इलाज अभी चल रहा है!
Read More

Wednesday, 8 January 2020

RPPNEWS

नहीं रुक रहा रोजाना सड़क पर गाड़ी खड़ा करने का सिलसिला


आर.पी.पी.न्यूज़
       ब्यूरो चीफ़ महराजगंज

महराजगंज चौक रोड स्थित धनेवा-धनेई के टोला गबड़ूआ में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने का सिलसिला नहीं थमा रहा है।अभी कुछ दिन पहले धनेवा-धनेई प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गाड़ी खड़ा करने को लेकर मना करने पर कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा हाथापाई किया गया था।आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कभी कभी किसी आपातकालीन स्थिति में ऐसा हो सकता है लेकिन ये रोजाना की दिनचर्या हो गया है। फिर भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं अगर प्रशासन ने नहीं चेता तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
Read More
RPPNEWS

बेलासपुर बीट में हरा सागौन का पेड़ काटते एक धराया


आर. पी.पी.न्यूज़
      संवाददाता नूर मोहम्मद : 
आज दिनांक 08.01.2020 को पनियरा वन क्षेत्र के बेलासपुर बीट के दौलतपुर 3 ए में एक वृक्ष सागौन हरा काटते हुए बहादुर पुत्र हरिलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया।रेंजर महेशचंद ने बताया उक्त व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Read More

Tuesday, 7 January 2020

RPPNEWS

ठंड लगने से महिला की इलाज के दौरान हुई मृत्यु




आर.पी.पी.न्यूज़
     संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली/महराजगंज
 मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर बाजार निवासी फुलवासी देवी  पत्नी बद्रीनारायण उम्र 45 वर्ष सोमवार दोपहर लगभग12:00 बजे पूर्वांचल बैंक शाखा भिटौली में पैसा निकालने गई थी कि अचानक बैंक परिसर के ही फर्श पर अत्यधिक ठंड के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट भी लग गई पासबुक के आधार से पहचान हुई परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए महराजगंज ले गए जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां इलाज के दौरान सोमवार को ही देर सायं लगभग 7:00 बजे मेडिकल कॉलेज में ही मृत्यु हो गई। ठंड लगने की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान सुग्रीव जायसवाल ने फोन के जरिए हल्का लेखपाल उदय भान शर्मा को दी लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा था
Read More

Thursday, 2 January 2020

RPPNEWS

मदनपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में निकला अजगर


आर.पी.पी.न्यूज़
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
निचलौल रेंज के मदनपुरा प्राथमिक विद्यालय के बगल में आज एक अजगर देखा गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना पर पहुँचे वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया है। रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया सांप को सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया है।

Read More
RPPNEWS

प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान पर हुआ जानलेवा हमला

आर.पी.पी.न्यूज़
    ब्यूरो चीफ महराजगंज
सदर क्षेत्र के ग्रामसभा धनेवा-धनेई के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नसीम खान पर जानलेवा हमला किया गया है बताते चलें कि पिछले क़रीब दो माह से नव निर्मित सड़क पर ग्रामसभा गबड़ूआ में  चौक रोड पर प्रायः बड़ी मालवाहक गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिसके कारण आने-जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं जिसके वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं ।जिसे लेकर किसी शख्स ने जाकर प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान से इसकी शिकायत की तो नसीम खान मौके पर पहूंच कर ड्राइवर से गाड़ी वहां से हटा कर सही जगह खड़ी करने के लिए बोले किन ड्राइवर ने उनकी नही सुनी और ट्रक मालिक राजाराम  गुप्ता को फोन किया मालिक राजाराम आधा दर्जन लोगो के साथ आया सभी लोग शराब के नशे में धुत्त थे।
और प्रधान प्रतिनिधि से गाली गलौज करने लगे और जानलेवा हमला कर दिया।तभी शोर सुन कर गाँव के कुछ लोग पहुंचे और  उन्हें वहाँ से किसी तरह निकाल कर उनके आवास तक लेकर आये। प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान प्रधान होने से पहले ही जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह बात गांव के कुछ राजनीतिक विरोधियों को रास नही आती है इसलिए जानबूझकर उनके खिलाफ हमेशा ऐसा कोई षड्यंत्र रचा जाता है जिससे उनके जान को खतरा बना रहता है
प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाई की जाए।

Read More