गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 31 August 2018

RPP NEWS

पी.जी कॉलेज महराजगंज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर, आमरण अनशन


जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। आंदोलनकारियों ने कॉलेज प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में छात्र नेता त्रिभवुन वर्मा, मंदीप पटेल, आलोक रंजन दूबे, नीरज अग्रहरि आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को मांगों के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, शचिंद्र नाथ द्विवेदी, संजय आदि अनशनस्थल पर पहुंचे। उधर, अनशन पर बैठे छात्रनेताओं के स्वास्थ्य की जांच करने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एवी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। त्रिभुवन वर्मा(छात्र नेता ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में बेवजह रोकवा दिया गया है। जिला प्रशासन को जांच के बाद कोई कदम उठाना चाहिए। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी चुनाव रोक दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की जल्द घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अविनाश कुमर, राम मिलन, रेनू गुप्ता, दीपक द्विवेदी, सूरज गुप्ता, भानू प्रताप तिवारी, शिरोमणि दूबे, अनुभव पांडेय आदि मौजूद

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :