गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 18 September 2018

RPP NEWS

लापरवाही : पिपराइच से निचलौल जाने वाले प्रमुख मार्ग पर टूटी पुलिया, 15 दिनों बाद भी नही हुआ निर्माण कार्य

आर.पी.पी. न्यूज़ पोर्टल: महराजगंज:
पिपराइच से निचलौल जाने वाली  प्रमुख मार्ग पर 15 दिनों से टूटी पुलिया
परतावल ब्लाक के ग्राम पिपरा खादर में पिपराइच से निचलौल जाने वाले प्रमुख मार्ग पर एक पुलिया टूट कर  जमीन में धस  गया है जिससे पिपरा गाँव के लोगो को ही नही बल्कि इस रोड पर आने जाने वाले सभी लोगो के लिये समस्या बना हुआ है लेकिन न तो इसका परवाह जिम्मेदारों को है और न ही इस रोड के ठीकेदार को | आप को बताते चले की पिपराइच से होकर ये रोड निचलौल से जोड़ती है इस रोड पर प्रतीदिन हजारो मुसाफिर मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन, इत्यादि साधन से यात्रा  करतें है, इस रोड पर टूटी पुलिया पर लोग मिट्टी रखकर अपना यात्रा पूरी कर रहे है, पिपरा खादर के लोगो ने टूटी पुलिया को लेकर प्रशासन से भी गुहार लगाई है | आप को यह भी बता दे की आज तकरीबन 15 दिनों से यह पुलिया टुटा है पुलिया के टूटने के एक दिन बाद उस पर
15 दिन से टूटी पुलिया का निर्माणधीन कार्य

मिट्टी डालकर लोग चल रहे | ग्रामीणों के आवाज़ उठाने पर किसी तरह ठेकेदार की आँख खुली तो वह रोड के बगल में नया पुल लाकर रख दिया और कार्य प्रगति पर है का हवाला देते हुए इस पुलिया के बनने कार्य अभी भी निर्माणधीन है ऐसे में सवाल ये उठता है की क्या लोग आज सरकार को जो टैक्स दे रहे है उसके बदले क्या वे अब भी अपनी जान हथेली पर लेकर चलेंगे क्या ? सरकारें चाहे कोई भी हो लाख गढ्ढा मुक्त होने की बात करती हो लेकिन सच्चाई क्या है ये जनता से छिपी नही है | आज इस टूटी पुलिया की तरह देश में लाखो पुलिया है जहाँ लोग अपनी जान को दाव पर लगा कर रोड पार करने पर मजबूर हैं क्या अब सरकार को गढ्ढा नही दिखाई देता ? क्या सिर्फ चुनावों के समय में ही गढ्ढे भरे जायेंगे ? आज जनता ये जानना चाहती है | अब वे दिन गये जब गाँव की बातें  गाँव में ही रह जाया करतीं थी आज आधुनिक युग का जमाना है अब तो साहब आप के पास तुरंत ख़बर पहुँच जा रही है कम से कम आप अपना  नज़र अब तो गाँव की समस्याओ पर डालिए |


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :