गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 17 September 2018

RPP NEWS

नेता प्रतिपक्ष ने किया अनावरण 75 सीट के शौचालय का

Image result for swachh bharat
फोटो: डेमो

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल :बांसडीह। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं. चार में 75 सीट के शौचालय का विधायक व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने फीता काटकर लोकार्पण किया है|

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्वच्छ्ता धरातल पर दिखनी चाहिए। अभियान हाथों में झाडू लेकर खिंचवाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने नगर अध्यक्ष रेनू सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि 75 सीट का शौचालय निर्माण कराकर उन्होंने नगर की मां, बहनों व नगरवासियाें का सम्मान बढ़ाया है। उन्हाेंने नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। एससी कालेज के पूर्व अध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष से विधान सभा क्षेत्र की सड़कों के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष ने दो कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी संतलाल, अधिशासी अधिकारी सीमा राय, कोतवाल संजय त्रिपाठी, सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, चंद्रशेखर यादव, रजनीश पांडेय, अरविंद सिंह मंटू, बिहारी पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह व संचालन कौशल पांडेय ने किया।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :