महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना के ग्राम बैरिया में कोर्ट के आदेश को देखतें हुए ताजियादारो ने ताजिया को खेत से पहले ही रख दिया था, जिसके कारण शुक्रवार को ताजिया कर्बले पर दफ़न नही हुआ | बडहरा समेत लगभग आधा दर्जन गांवों का ताजिया कर्बला तक नही पहुंचा | स्थानीय लोगो का कहना है कि जब ताजियादार ताजिया को खेत के पहले ही छोड़ गये थे तब मध्यरात्रि में प्रशासन दोवारा ताजिया को कर्बला तक पहुँचाया गया | ताजियादारों को सेहरा दफ़न करने का मौका तक नही दिया गया | जब कि ताजियादारो का यह कहना है कि हमने नही ताजिया को कर्बला तक पहुँचाया | ताजिया को कर्बला तक प्रशासन दोवारा जाने से पुरे इलाके में तनाव बना हुआ था | उच्चाधिकारियों सहित एसडीएम,सदर सीओ, श्यामदेउरवा एसओ, ए.सी.पी, और कई थानों की फ़ोर्स पुरे बैरिया सहित अगल बगल के गाँव के चौराहे पर तैनात रही | इस मामले में थाने के अधिकारीयों से जब आर.पी.पी न्यूज़ की बात हुई तो साहब का कहना था की मै कुछ नही जनता और बैरिया गाँव में कोई विवाद नही है जब की गाँव के लोगो का आरोप है की पुलिस प्रशासन ने ही ताजिया को कर्बला तक पहुँचाया है | देखिये पुरे मामले का रिपोर्ट हमारे संवाददाता के तरफ से.
