महाराजगंज :परतावल| श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में बीती रात को परिवारिक विवाद में बाप और बेटे को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है
एक महिला को भी गंभीर रूप से चोट पहुंची है उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया आप को बता दें की घटना रविवार की देर रात की है परतावल बाजार में स्थित पानमती कॉलेज के गेट के बगल में मृत हरि और बेटा श्रीराम की हत्या हुआ है मृतक हरि की पत्नी गेना देवी की तहरीर पर जोगेश्वर, जयराम और इन दोनों की पत्नियों पर व ससुराल वालों के खिलाफ धारा 302, 307, 120 बी के तहत मुक़दमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है |
![]() |
| जमीन पर गिरा खून का छीटा |

