गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास पकडे गए आपत्ति जनक हालत में दो युवक- युवती, मौके पर पहुंची पुलिस ने लीया हिरासत में
RPP न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज
 |
| कॉलेज के अन्दर बंद आरोपी मजनू |
परतावल| श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर तिवारी में दो युवक और दो युवती के आपत्ति जनक हालत में पकड़ें जाने की मामला प्रकाश में आया है | घटना मंगलवार के शाम में करीब 6 बजे की है, हरपुर चौराहे पर स्थित स्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास दो युवक एवं दो युवती को अश्लील हरकत करते हुए देखा गया, ग्रामीणों और दुकानदारों के करीब आते देख दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हुए, ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन के लोगो ने उन दोनों मजनुवों को धर दबोचा और स्कूल के अन्दर बंद कर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को कस्टडी में लेकर थाने पहुंची है, समाचार लिखें जाने तक आरोपियों की शिनाख्त नही हुई है, बताया ये जा रहा है की पास ही के कॉलेज में दोनों युवतीं पढाई करती है,
मौके पर लगी जनता की भीड़ ने यह भी बताया की आरोपी यहीं कही आस पास के है | आप को बता दे की हरपुर चौराहे से कॉलेज तक जाने वाला रोड बहुत सुन शान रहता है और अब तो बारिश की वजह से लोगो का कॉलेज बंद होने के बाद आना भी बंद हो जाता है ऐसे में कॉलेज के पास होने वाली घटना बहुत शर्मनाक है, पुलिस के पूछ ताछ और वहां कॉलेज के बहार लगें कैमरा से ही पता चल पायेगा की सच्चाई क्या है अब आशा यही है की पुलिस की जाँच में क्या पता चलता है, आज फिर शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले कॉलेज के आस पास यह घटना यह सोचने पर मजबूर कर
 |
| कस्टडी में लेने जाते कॉलेज के अन्दर पुलिस के जवान |
 |
| मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण |
देती है की कब जाकर हमारें समाज की यह दशा सुधरेगी और कब इन लफंगों को पता चलेगा की शिक्षा के मंदिर में सिर्फ और सिर्फ ज्ञान ही अर्जित किया जाता है |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |