गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 7 September 2018

RPP NEWS

उत्तर प्रदेश : महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : उत्तर प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की यूनिफॉर्म बदल दी गई है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा अराजपत्रित श्रेणी की सभी महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव करने के दिशानिर्देश जून माह में जारी किए थे।
इन्हे 15 अगस्त से सिलसिलेवार ढंग से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी इस नई ड्रेस में नजर आने लगीं हैं।

Image result for न्यू वर्दी यूपी लेडी पुलिस
नई यूनिफॉर्म में शर्ट की लंबाई पूरे बाजू की लंबाई के बराबर रखी गई है। यानि सावधान मुद्रा में दोनों बाजू जहां तक जाते हैं, वहां तक शर्ट की लंबाई रखी गई है। नई यूनिफॉर्म में शर्ट को पैंट के बाहर करके पहनना है। शर्ट का कॉलर भी ट्यूनिक की तरह डबल है व शर्ट में चार जेब लगी हैं। इसमें दो ऊपर की ओर व दो नीचे की ओर हैं।

महिला थाना की इंस्पेक्टर शारदा चौधरी ने बताया कि नई ड्रेस पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक है। बदली हुई वर्दी में बेल्ट शर्ट के ऊपर से लगाने की व्यवस्था है। 'उप्र पुलिस’ लिखे हुए बकल के साथ कपड़े या नेवाड़ की बेल्ट दी गई है। क्या बात है साहब देश तो बदल ही रहा है अब यूपी भी बदल रहा है
ना जाने कब जनता की हालत बदले गी, और ना जाने कब भ्रष्टाचार मिटेगा। पता नही.......

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :