गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 6 September 2018

RPP NEWS

कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात बलिया के रहने वाले आईपीएस ने खाया जहर

RPP न्यूज़ पोर्टल:बलिया :कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कानपुर में कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। देर रात तक अस्पताल में प्रदेश भर के आईपीएस अफसर सुरेंद्र कुमार का हालचाल जानते रहे।

ips surendra kumar das 
एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है। मूलरूप से बलिया के भरौली निवासी सुरेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस हैं। 3 अगस्त को सुरेंद्र कुमार एसपी पूर्वी बने।
यहां कैंट स्थित सरकारी आवास में वह पत्नी डॉ. रवीना सिंह के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह सुरेंद्र कुमार ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी डॉ. रवीना और पुलिसकर्मी उन्हें फार्चुन अस्पताल और फिर उर्सला ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सुरेंद्र कुमार की हालत बेहद नाजुक है। 
ips surendra kumar das  
उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम मुंबई के डॉक्टर प्रणव ओझा से लगातार सलाह ले रही है। अगर जरूरत हुई तो डॉ. प्रणव का चार्टेड प्लेन यहां बुलाया जाएगा या सुरेंद्र कुमार को एयर एम्बुलेंस से मुंबई या कहीं और ले जाया जाएगा। आईपीएस के जहर खाने की सूचना पाकर एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी पश्चिम संजीव कुमार सुमन समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसर अस्पताल पहुंच गए।
 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :