गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 2 September 2018

RPP NEWS

UPSSSC: नलकूप चालक परीक्षा स्थगित........परीक्षा का पेपर हुआ लीक


RPP NEWS PORTAL :महाराजगंज ब्यूरो :- उत्तर प्रदेश में UPSSSC की नलकूप चालक के 3210 पदों के लिए रविवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नलकूप चालक का पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह कदम उठाया है। यह परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों में होने वाली थी। आयोग के सचिव ने इस संबंध में शनिवार की देर रात को प्रदेश के जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यह परीक्षा आठ जिलों के 394 केंद्रों पर होने वाली थी। इसके लिए इलाहाबाद में 26 केंद्र (12636 परीक्षार्थी), गोरखपुर में 22 केंद्र (12272 परीक्षार्थी), आगरा में 37 केंद्र (17731 परीक्षार्थी), कानपुर नगर में 64 केंद्र (31530 परीक्षार्थी),बरेली में 22 केंद्र (10908 परीक्षार्थी), वाराणसी में 69 केंद्र (42349 परीक्षार्थी), लखनऊ में 120 केंद्र (60743 परीक्षार्थी) और मेरठ में 34 केंद्र (17207 परीक्षार्थी) केंद्र बनाए गए थे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :