परतावल -पुलिस और आर ए एफ की सयुक्त टीम ने किया फ्लैगमार्च
महाराजगंज के परतावल में श्यामदेउरवा पुलिस और आर ए एफ की सयुक्त टीम ने फ्लैगमार्च कर लोगो को शांति पूर्ण से नौवरात्रि मनाने का दिया संदेश
RPP NEWS PORTAL : परतावल संवाददाता : दशहरा को देखते हुए आज दोपहर में परतावल चौक पर पुलिस और आर ए एफ की सयुक्त टीम ने फ्लैगमार्च किया |
 |
| फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और आर ए एफ की टीम |
परतावल चौक पर उस समय लोग देखते रह गये जब पुलिस और आर ए एफ की सयुक्त टीम मिल कर फ्लैग मार्च निकाला यह मार्च कप्तानगंज रोड पर एस बी आई बैंक के पास से होता हुआ मेन चौराहे पर ,फिर गोरखपुर रोड पर पेट्रोल पम्प तक ,पनियारा रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज तक ,तथा महाराजगंज रोड पर टी वि एस एजेंसी तक किया गया |तथा यह सन्देश दिया गया की त्यौहारों में किसी प्रकार की माहौल ख़राब होने नहीं दिया जाएगा | अगर कोई माहौल ख़राब करने की कोशिस करता है तो उस पर कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी | तथा सभी से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील किया गया | इस में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष एंव पुलिस बल के साथ लखनऊ की आर ए एफ कि टीम शामिल हुई |
 |
| फ्लैग मार्च कि तैयारी करते पुलिस और आर ए एफ की सयुक्त टीम | देखें विडियो |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |