परतावल: बूट हाउस में लगी आग हज़ारों का नुकसान
रिजवानुल्लाह खान का रिपोर्ट:-
 |
| बूट हॉउस में लगी आग को बुझाते लोग |
महराजगंज: परतावल क्षेत्र के पंचायत इंटर कॉलेज के सामने एक बूट हॉउस के दुकान में आग लग गई है ये घटना गुरुवार की शाम की है | आप को बता दें की परतावल बाज़ार में पंचायत इंटर कालेज के सामने इम्तियाज़ अंसारी की जूते चप्पल की दुकान है शाम के समय जब वह दुकान बन्द कर घर चले गए तो किसी ने उन को सूचना दी की उनके दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है, जब तक वह पहुंचे हज़ारो रुपये के जूते चप्पल जल कर राख हो गये थे , किसी तरह आग पर काबू पाया गया, दुकानदार का आरोप है कि किसी ने रंजिश से दुकान में आग लगा दी है | फिलहाल ये जाँच का विषय बना हुआ है समाचार लिखे जाने तक कोई क़ानूनी प्रक्रिया नही हुई है |
 |
| आग पर पाया गया काबू, हजारो का हुआ नुकसान |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |