गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 30 October 2018

RPP NEWS

बड़हरा गंजन में निकला चहल्लुम का जुलुस, याद किये गये इमामे हुसैन

महराजगंज :पिछले10 मोहर्रम को रास्ते के विवाद के कारण ताज़िये दफन नही हो सके थे और ताज़िदार रास्ते मे ही ताज़िया छोड़ कर घरों को चले गए थे ,जिसे बाद में जिला प्रसाशन ने रात में ताजियों को कुछ कथित ताज़ियादारों की सहायता से कर्बला पर रखवा दिया था,जिस कारण पूरे क्षेत्र में आक्रोश था और विरोध में किसी गांव का ताज़िया कर्बला से वापस नही गया  और आज तक उसी कर्बला पर पड़ा हुआ है।
RPP NEWS PORTAL :सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान
महराजगंज (परतावल)थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के बड़हरा गंजन में रात्रि में चहल्लुम का जोलुस निकला जिस में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ,इस अवसर पर सुरक्षा के ब्यापक इंतज़ाम किये गए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे,सूत्रों के अनुसार बड़हरा गंजन में रात्रि में निकलने वाले चहल्लुम के जोलुस में पूरे बयालीस गावां छेत्र से सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद जुलुस में शामिल होकर कर्बला में शहीद होने वाले इमामे हुसैन और उनके 72 साथियों की क़ुर्बानियों को को याद करते हुए खिराजे अक़ीदत,पेश किया,चहल्लुम के अवसर पर पूरी रात मिलाद मजलिस और ज़िक्र का दौर चलता रहा,और कर्बला में शहीद होने वाले पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमामे हुसैन और उन के 72 साथीयों की क़ुर्बानियों के बारे में लोगो को बताया गया,सुबह के समय इमामे हुसैन की नियाज़ दिलाई गई ,और मुल्क और तमाम अवाम की सेहत सलामती की दुआ की गई ।
बताया  जाता है कि आज 30 अक्टूबर को दिन में 1 बजे के करीब उन तमाम17 गावँ के लोग धनहां कर्बला पर पहुंच कर सेहरा दफन करेंगे जिन के ताज़िये उस कर्बला तक जाते हैं।पिछले10 मोहर्रम को रास्ते के विवाद के कारण ताज़िये दफन नही हो सके थे और ताज़िदार रास्ते मे ही ताज़िया छोड़ कर घरों को चले गए थे ,जिसे बाद में जिला प्रसाशन ने रात में ताजियों को कुछ कथित ताज़ियादारों की सहायता से कर्बला पर रखवा दिया था,जिस कारण पूरे क्षेत्र में आक्रोश था और विरोध में किसी गांव का ताज़िया कर्बला से वापस नही गया  और आज तक उसी कर्बला पर पड़ा हुआ है।उम्मीद है आज सेहरा दफन होने के बाद ताज़िये कर्बला से वापस जाएं।
पुलिस प्रसाशन चहल्लुम को देखते हुए काफी एलर्ट है और अमन शांति को बनाये रखने के लिए सुरक्षा के ब्यापक इंतज़ाम किये है

चौकतरा  पर ताजिया 

चहल्लुम में भीड़ 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :