
RPP NEWS PORTAL: यूपी के मेरठ जनपद में चौकी के पास एसपी सिटी ने छापा मारकर मीट का अवैध गोदाम पकड़ा है। गोदाम मालिक समेत आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से 50-55 क्विंटल मीट बरामद किया गया है। जांच में गोदाम का लाइसेंस नहीं मिला। मीट शहर में अवैध रूप से बेचने के साथ विदेश भी जा रहा था। पुलिस ने गोदाम सील कर दिया है।
एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी आशियाना कॉलोनी के बंद गोदाम में गोवंश का कटान किया जा रहा है। मौके पर छापा मारकर गोदाम मालिक इरफान, अकबर, इमरान, दानिश, साजिद, शरीफ और शहजाद को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में रशीदनगर के वसीम पुत्र ताहिर को भी नामजद किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट से वसीम का नाम निकलवाने के लिए एक नेता ने देररात तक थाने में डेरा डाले रखा। बाद में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह भी मौके पर पहुंचे।
पशु चिकित्सकों ने मीट के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए भेज दिए गए। बरामद मीट को पुलिस ने गोदाम के कर्मचारियों से ही गाड़ियों में भरवाया और उसे जेसीबी से मिट्टी में दबवा दिया।
