गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 30 October 2018

RPP NEWS

बड़हरा गंजन में चहल्लुम का जुलुस सम्पन्न ,चप्पे चप्पे पर रही पुलिस तैनात, उच्चय अधिकारी भी रहे एलर्ट


थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां फोर्स के साथ
सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान
 RPP NEWS PORTAL : महराजगंज: थाना श्यामदेउरवां के बड़हरा गंजन में शहीदे कर्बला इमामे हुसैन की शहादत के चालीसवां पर चहल्लुम का भब्य जुलुस निकाला गया जिस में हजारों की संख्या में लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ,रात में समस्त मजलिस के प्रोग्राम के बाद दिन में 12 बजे चबूतरा से दर्जन भर ताज़िये पूरे गावँ में गश्त कराए गए और फिर भारी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच उत्तर टोला पहुंचकर जुलुस मेला में परिवर्तित होगया।उस के बाद उन समस्त गांव जिस में सोनकटिया ,बैजौली, धनहां, बुधिरामपुर, मुर्कटिया ,पिपराजंगल, परसौना, शासमिल है ,जहां 10 मोहर्रम को रास्ते के विवाद के चलते धनहां कर्बला पर ताज़िये दफन नही हुए थे ,ताज़ियादार कर्बला पर जाकर सेहरा दफन किये और फातिहा पढ़ी।इस बीच जिला प्रसाशन ने कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था बनाने में कोई कसर नही छोड़ी,एडिशनल पुलिस कप्तान आसुतोष शुक्ला,एस,डी एम सदर,सत्यम मिश्रा,सी ओ सदर,ने खुद सुरक्षा की कमान संभालते हुए मौके  पर उपस्थित रहे,भारी संख्या में पुलिस व पी ए सी के जवानों सहित थाना प्रभारी श्याम देउरवां ज्ञानेन्द्र राय,थानाध्यक्ष पनियरा,थानाध्यक्ष बरगदवा,थानाध्यक्ष परसा मलिक,भी सुरक्षा ब्यवस्था में लगे रहे,जुलुस सकुशल सम्पन्न होने पर सब ने राहत की सांस ली।
ताज़िया का जुलुस,लेजाते
एडिशनल पुलिस कप्तान आसुतोष शुक्ला,

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :