![]() |
ग्रामीणों के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र के नागतारा गांव निवासी युवक भोला बिंद का विवाह तीन साल पहले हुआ था।
वह अपने माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहता है। उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का शक हो गया था। जब भी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी तो वह मना करता था। इस बात को लेकर दोनों में लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह भी इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। इससे गुस्साए कम मानसिकता के भोला ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भोला दरवाजा बंद कर खुद फंदे पर लटक गया। इस दौरान शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि भोला फंदे से लटक रहा है वहीं उसकी पत्नी लहूलुहान पड़ी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का इलाज चल रहा है और पुलिस अपनी क़ानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है | रहें हर ख़बर से अपडेट,पढ़े आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल www.rppnewsportal.com

