गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 16 October 2018

RPP NEWS

आज से 'प्रयागराज' के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद,योगी आदित्य नाथ ने लगाई मोहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (बनारस संवाददाता ) योगी सरकार एक बार फिर शहरों के नाम बदलने को लेकर चर्चा में है इलाहाबाद आज से प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही जिन संस्थाओं के नाम में इलाहाबाद लगा हुआ है। उनका नाम भी बदल दिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट व अन्य संस्थाओं को नाम को बदलने के लिए राज्य सरकार संबंधित संस्थाओं को पत्र लिखेगी।
बताते चलें इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने की मांग लंबे अर्से से संत-महात्मा करते आ रहे हैं। मांग करने वालों का तर्क है कि पहले भी इलाहाबाद का नाम प्रयाग ही था जिसे मुगल बादशाह अकबर ने बदलकर 'अल्लाहाबाद' रख दिया था। कालांतर में इसे इलाहाबाद कहा जाने लगा।
यह बता दें कि, 2019 में होने वाले कुंभ आयोजन से पहले योगी सरकार 'इलाहाबाद' का नाम बदलकर 'प्रयागराज' करने की तैयारी काफी पहले से कर रही थी। इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी बयान दे चुके हैं। मई महीने में 'इलाहाबाद' दौरे पर उन्होंने कहा था, 'इलाहाबाद' की पहचान यहां तीन नदियों के संगम की वजह से है, इसलिए इसका नाम 'प्रयागराज' होना चाहिए। यही नहीं, उन्होंने कुंभ आयोजन से पहले इस काम को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयाग' करने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल महोदय ने 'बॉम्बे' का नाम 'मुंबई' करने में अहम भूमिका निभाई थी। उम्मीद है वह इस पत्र को गंभीरता से लेकर मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे।
कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
हालाकिं इस पर अब बयान बाजी और सवाल भी उठना शुरू हो गया है |
यह भी पढ़े-

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :