गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 24 October 2018

RPP NEWS

पुलिस ने गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

 संवाददता ईर्फनुल्लाह खान की रिपोर्ट-
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : परतावल। ब्लॉक क्षेत्र के हरपुर चौक में स्थित इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को श्यामदेउरवा पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं से सामाज में फैली कुरीतियों एवं बुराइयों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा सहित यातायात के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राय ने इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चियों को सुरक्षा के बारे में बताया, और साथ ही साथ समाज में आग की तरह फैली दहेज कुरीति के बारे में बताते हुए कहा की दहेज़ लेना और देना दोनों हमारे समाज के लिए घातक है, यह समाज में पूर्ण रूप से एक सामाजिक बुराई है | उन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी और कहा कि समाज में सबसे बड़ा दुश्मन अशिक्षा है। इस दौरान डायल 100,101,108,1090 तथा 1098 के बारे में विधिवत जानकारी दी और कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व आपको परेशान करता है। तो आप बिना पहचान बताएं 1090 पर शिकायत कर सकती हैं। इसके साथ ही यातायात की जानकारी देते हुए इस्पेक्टर ने बताया कि आप जब अपने घर जाकर अपने परिजनों को बताएं कि आप लोग सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करिए क्योंकि दुर्घटना ज्यादातर इन्हीं कारणों से होती है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :