आर.पी.पी न्यूज़ :उत्तर प्रदेश ब्यूरो : गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले में खास तौर पर यूपी-बिहार के लोगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री
विजय रूपाणी से टेलीफोन पर बात-चित की।
आप को बता दें कि गुजरात के सांबरकाठा जिले में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले और इसकी वजह से वहां से लोगों के पलायन की खबरें आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रूपाणी से बात की है ।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि गुजरात के सीएम रूपाणी ने योगी को बताया कि पिछले तीन दिनों में वहां कोई भी घटना नहीं हुई है। गुजरात सरकार के स्तर से हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा गुजरात में सभी का सम्मान हो रहा है ।
उन्होंने गुजरात में रह रहे लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि गुजरात एक शांतिप्रिय प्रदेश है तथा देश के विकास का मॉडल भी है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें। हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें। योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इन सुरक्षा के कदमों की सराहना भी की है।