गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 7 November 2018

RPP NEWS

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,बस पलटने से 1 बच्ची की मौत 43 लोग घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलट गयीआर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल : इटावा जिले में बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलट गयी। इस हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत हो गयी। तो वहीँ 43 लोग घायल हुए हैं। बस पलटते ही चीख पुकार की गूंज से हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलट गयी  इटावा जिले के थाना चौबिया की यह घटना है। यहां यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गयी। बस में 60 यात्री सवार थे और सभी दिवाली का त्यौहार मनाने घर जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी।
इस घटना में घायल हुए 43 लोगों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बस गुड़गांव से बिहार मधुबनी जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।और यह हादसा हो गया |

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :