आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : महराजगंज ब्यूरो :विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वधान में बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं का विशाल प्रान्तीय सम्मेलन 27 नवम्बर 2018 को गन्ना संसथान प्रेक्षागृह , डालीबाग लखनऊ में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा | जिसमे बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगो - बिजली निगमों का एकीकरण कर उप्र विद्युत परिषद लि0 का पुनर्गठन , इलेक्ट्रिसिटी बिल 2018 वापस लिया जाय , बिजली कर्मियों की वेतन विसंगतियों का तत्काल वार्ता द्वारा निराकरण किया जाय आदि के लिए विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है अगर सरकार मांगे नहीं मानती है तो समिति आगे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होगा |

