महराजगंज : शासन प्रशासन के लाख रोक का बावजूद लोग अपने खेत के डंठल जलाने से बाज नहीं आ रहे है आये दिन कही न कही खेत जलने की खबर आते ही रह रहा है क्या लोगो के दिल में प्रशासन की दर नहीं है या प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा है | आज फिर दोपहर में श्यामदेउरा थाना के पुरैना में भी देखने को मिला जहा किसी की गलती और सजा किसी और को मिली खेत में मेहनत के बाद जब काटने का वक्त आया तो सब बर्बाद हो गया |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज,थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के ग्राम पुरैना महमदा सिवान में बैरिया का एक ब्यक्ति अपना धान का डंठल जला रहा था,अचानक हवा का तेज झोंका आजाने से आग बगल के खेत मे पहुंच गई ,देखते देखते 2 एकड़ से अधिक धान की खड़ी फसल जल गई,दर्जनों ब्यक्ति पहुंच कर किसी तरह से आग बुझाए, जिन लोगो की खेती जली है उस मे बुधिराम पुर के खलील खान,नुरुल हसन खान ,निबियापार टोला के मोती लाल ,तथा पुरैना के यादव परिवार के नाम शामिल है,पीड़ित ब्यक्तियों ने कोई आपसी हल न निकलने की सूरत में थाना पर आवेदन देने की बात कही है,
![]() |
| आग से जला खेत |

