![]() |
| गांव वाले से वार्ता करते sdm |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल :महराजगंज ब्यूरो : महराजगंज- थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के ग्राम नटवाँ जंगल टोला गड़ेरिया में एक स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी,जिसे रात में कुछ लोगों ने तोड़ दिया था,जिस के कारण पूरे गावँ में जन क्रोश ब्याप्त था,सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक, ज्ञानेन्द्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौक़ा पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया,तथा आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 295,247 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू करदी है, इस सम्बंध में गाएं वालों ने उसी गाँव के ही मनोज गुप्ता,सुनील गुप्ता, पुत्र,गण,राम कृपाल गुप्ता,मुकेश गुप्ता,पुत्र द्वारिका,राजेन्द्र पुत्र जंगली, पर ,दुर्गा प्रतिमा को तोड़ने का आरोप लगाया है,गांव वालों की शिकायत पर उन के विरुद्ध कार्याही करते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया,आरोपियों का कहना है कि उन के पट्टे की ज़मीन पर गांव के लोग ज़बरदस्ती धर्म का सहारा लेकर क़ब्ज़ा कर रहे हैं उन्हें इस जमीन का पट्टा मालती देवी पत्नी राम कृपाल के नाम से हुआ है,
इस घटना की सूचना मिलने पर एस डी एम सदर,सत्यम मिश्रा भी मौक़ा पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी ली,तथा टूटी प्रतिमा को पुनः,उसी थल पर स्थापित कराया,गांव में शांति है,सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है
![]() |
| टूटी प्रतिमा को पुनः,उसी थल पर स्थापित करते |


