![]() |
| संवाददाता:रिजवानुल्लाह खान |
आरपी.पी न्यूज़ पोर्टल :महराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा गंजन गांव में ट्रक ड्राइवर शमशाद तेज़ गति से ट्रक लेकर जा रहा था जब तिराहे पर पहुंचा तो वहां खड़े लोग किसी तरह पीछे हट कर अपने को बचाये,इसी बीच शमशाद जब गाड़ी रोका तो वहां मौजूद रनजीत निषाद नामी एक व्यक्ति ने शमशाद से गावँ में धीमी गति से ट्रक चलाने को कहा जिस पर तैश में आकर ड्राइवर ने रनजीत के सर पर ईट से वार कर दिया,इस बात की सूचना जैसे ही घर वालों को हुई घायल रनजीत को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और संदीप पुत्र रनजीत ने थाना श्यामदेउरवां में शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने धारा308,504,506 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|


