गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 9 November 2018

RPP NEWS

के यम सी डिजिटल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत





आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज: सवांददाता कलामुद्दीन : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में रुद्रपुर स्थिति के यम सी मल्टी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक गर्भावती महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है  सूचना के  अनुसार मृत महिला का नाम सुमन उम्र करीब 30 वर्ष ग्राम टिकुलिया थाना निचलौल की रहने वाली बताया जा रहा है जिस के पति का नाम विष्णु है मृतिका मायका सड़कहवा थाना ठूठीबारी कोतवाली है  घर के लोग द्वारा पता चला है कि उत्त महिला के 1 बच्चे है और दूसरे बच्चे के लिए दिनांक 6 -11-18 को के यम सी मल्टी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जिसका कल ऑपरेशन करके सभी डाक्टरों छुट्टी पर चले गए मृतिका के पति विष्णु ने बताया की कल 8:00 बजे सुमन बिल्कुल ठीक थी उसने खिचड़ी खाने की इच्छा जताई तब डॉक्टर द्वारा पूछकर उसे खिचड़ी खिलाया गया उसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी इसकी सूचना डॉक्टर श्रीमती जल ज्योतिष सेना ओझा मिश्रा को दिया गया 8:00 बजे से सुबह 2:20 तक फोन किया गया परंतु वह फोन पर ही दवा बता कर फोन काट दिया करती थी\  इस हालत में इलाज के अभाव में सुमन की मौत हो गई जिसकी मौत की जिम्मेदार हॉस्पिटल के प्रशासन हैं  सूत्रों के अनुसार इस हॉस्पिटल में इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं जिसे प्रशासन के मिलीभगत से  दबा दिया जाता है इस खेल में प्रशासन एवं आला अधिकारियों की सली पता पर सवाल उठना लाजिम है जोकि इस संबंधी वीडियो से विदित हो रहा है  बरहाल इस घटना के बाद समूचा हॉस्पिटल के प्रशासन को दहशत पैदा हो गया है इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम धवन मोरिया से  पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी|

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :