स्काउट गाइड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं ने जिले में लहराया परचम
 |
| शबनम खान को मेडल देते डॉ बलराम भट्ट |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : सवांददाता नूर मोहम्मद : घुघली क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज गंगराई की बालिकाओं ने बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा निचलौल में संचालित तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है ।इस अवसर पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि जे एल एन एस पी जी कॉलेज महराजगंज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट गाइड टीम के लीडर शबनम खान को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 30 कॉलेज के टीम ने भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद तक्सीम ने विद्यालय के गाइड टीम को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखार कर सामने आती है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने स्काउट गाइड के ट्रेनर श्री मोहम्मद जलालुद्दीन को भी बधाई दिया ।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |