गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 7 November 2018

RPP NEWS

फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या हुआ

WWW.RPPNEWSPORTAL.COMयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामकथा पार्क से बड़ा एलान किया। फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। योगी ने कहा, अयोध्या हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। इसके साथ अन्याय हो ही नहीं सकता
योगी ने कहा कि पहले कोई मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं आता था। मैं छह बार आ चुका हूं। अयोध्या भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है और इसी से जुड़ने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक यहां पर आई हुई हैं। मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। इस आयोजन से भारत व दक्षिण कोरिया के संबंध मजबूत होंगे। योगी बोले, प्रथम महिला ने यहां आकर साबित कर दिया है कि अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए भााषा कभी भी आड़े नहीं आती है।
योगी ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यहां पर एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज का नाम राजा दशरथ के नाम पर होगा। वहीं, नगर में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम भी योगी ने भगवान राम के नाम पर होने की घोषणा की।
योगी ने बताया कि जब पहले मैं यहां आता था तो संत समाज के लोग सरयू नदी में गंदा नाला गिरने की शिकायत करते थे। जिस पर ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे योजना के तहत इस पर रोक लगा दी है। योगी बोले, अयोध्या को सुंदर व भव्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरयू साफ हो रही है, घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है और सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :