आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महाराहगंज : बलिया ब्यूरो: आज 29 नवम्बर को बरेली के सर्किट हाउस में PWD द्वारा आयोजित बरेली मंडल के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उ प्र के उपमुख्यमंत्री जी 54 कार्यों का लोकार्पण किया जिनकी लागत 16762 लाख रुपए तथा लंबाई 140 किलोमीटर है इन लोकार्पण कार्यों में 2 दीर्घ सेतू तथा दो लघु सेतू भी सम्मिलित हैं तत्पश्चात 63 कार्यों का शिलान्यास किया जिनकी लागत 27312 लाख रुपए तथा लंबाई 139 किलोमीटर है इस शिलान्यास में एक लघु सेतु तथा नौ दीर्घ सेतू भी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर विशाल जनसभा को भी संबोधित भी किया ।।

