
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : सवांददाता असलम अंसारी : घुघली से सिसवा मार्ग पर आए दिन रोज एक्सीडेंट होते है ऐसा लग रहा है जैसे यह एक्सीडेंट का ठीका ले चुका है जब से रोड बना है लगभग 100 एक्सीडेंट हो चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे घुघली की तरफ से एक बच्ची स्कूल से घर जा रही कि बननी ढाला चौराहे से पहले मुंडेरि गांव में कटने वाले खड़ंजा के रास्ते घर जाने के लिए कटी की पीछे से आ रही तेज बाइक चालक ने उसे बचाने के चक्कर मे गिर गया जिससे बच्ची को कुछ चोट आई लेकिन बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई थी राहगीर ने एम्बुलेंस को फ़ोन करके सूचना दिया प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया ले गई जहा पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया चोट लगने वाली बच्ची का उम्र 11 साल की थी|

