कम्बाइन की ठोकर से ग्राम प्रधान पति की मौके पर दर्दनाक मौत
 |
| घटना स्थल की फोटो |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : आज दिन में करीब 11 बजे परतावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहना पुर के ग्राम प्रधान पति हरिश्चंद्र( 55) अपनी मोटर साइकिल से अपने घर से परतावल ब्लॉक दफ्तर काम से जा रहे थे कि ग्राम अमवां बसाहियाँ के पास कम्बाइन मशीन से आमने सामने की टक्कर हो गई और कंबाइन मशीन प्रधान पति के सिर पर चढ़ गई जिस से उन का सर फट कर बिखर गया और ग्राम प्रधान पति हरिश्चंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,मौके पर मौजूद लोगो ने थाना श्यामदेउरवा और 100 नम्बर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एस आई दिलीप कुमार शुक्ला मौक़ा वारदात पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया, कम्बाइन मशीन पर सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,और कम्बाइन को भी पुलिस ने अपने क़ब्ज़ा में कर लिया है
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |