गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 20 November 2018

RPP NEWS

मिलादुन्नबी जोलुस में नही बजेंगे डी जे , पीस कमेटी की मीटिंग में एडिशनल पुलिसकप्तान का फरमान

पीस कमेटी की मीटिंग
 वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान











आर पी पी न्यूज़ महाराजगंज : महराजगंज,(परतावल)
थाना श्यामदेउरवां कैम्पस में ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार  व जोलुस को लेकर अपर पुलिस कप्तान आसुतोष शुक्ला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई जिस में सी ओ सदर वीरेंद्र कुमार ,एस डी एम सदर सत्तयम मिश्रा ,निरीक्षक श्याम देउरवां ज्ञानेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे, भारी संख्या में जोलुस के आयोजक क्षेत्र के मदरसों के प्रधानाचार्य,प्रबन्धक समेत अन्य सम्भ्रांत लोग भी उपस्थित रहे,अपर पुलिसकप्तान आसुतोष शुक्ला ने कहा कि जोलुस  शांति पूर्वक तथा अमन शांति के माहौल में निकालें, सड़क पर ट्रैफिक का खास ख्याल रखें,तथा जोलुस में डी जे का प्रयोग कतई न करें , उन्होंने कहा कि शांति ब्यवस्था में यदि किसी ने खलल डालने की कोशिस की तो उसके साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।
एस डी एम सत्तयम मिश्रा ने जोर देकर कहा कि जोलुस में डी जे का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इस लिए इस का उपयोग करने पर कार्यवाही होगी,मुख्य आयोजकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आस्वस्त किया कि जोलुस एक दम अमन शांति के माहौल में निकलेगा डी जे के लिए सभी मना कर दिया गया है,उपस्थित सभी लोगो ने जोलुस में अमन शांति बनाये रखने में प्रशासन के साथ भरपूर सहयोग की बात कही,
इस अवसर पर उपस्थित खास लोगों में मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान प्रधानाचार्य.बैजौली,मौलाना,मतलूब अहमद खान पिपरिया,मुहम्मद,इज़हार खान प्रंन्धक,कातिब ज़ुल करनैन,जाबिर अली,महबूब प्रधान ,खुर्शीद अहमद,डाक्टर समीउल्लाह,खैरुल्लाह खान प्रधान,मौलाना कलीमुल्लाह पिपरा जंगल,के नाम शामिल हैं

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :