गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 15 November 2018

RPP NEWS

श्यामदेउरवा पुलिस ने, विद्यार्थियों को सिखाई आत्मरक्षा के गुण

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज(परतावल) नसरुल्लाह इण्टर कालेज सिरसिया में प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामदेउरवा श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय, उ0नि0 श्री दिलीप शुक्ला व उ0नि0 श्यामसुन्दर चौबे द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा/सुरक्षा के सम्बन्ध में यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। इस दौरान छात्राओं को वूमेंन पावर लाईन 1090 सेवा, यू0पी0-100 सेवा, ट्विटर सेवा, महिला थाना व जनपद के अधिकारीगण के सीयूजी नम्बरों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही उनके कानूनी अधिकारों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम अधिनियम, स्त्री अशिष्टरूपण (प्रतिषेध अधिनियम), पाक्सो अधिनियम, भा0द0वि के अन्तर्गत प्रावधानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार का शोषण या छेड़खानी की स्थिति में अपने तथा दूसरों के सहयोग हेतु तत्काल टोल फ्री नम्बर यू0पी0-100 या वूमेंन पावर लाईन-1090 पर शिकायत पंजीकृत कराया जा सकता है। शिकायत पंजीकृत कराने वाली छात्राओं, महिलाओं का नाम गोपनीय रखा जाता है। छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे अपील की गयी की वे अपने आस पास अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।

 सभी को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान विद्यालय प्रबन्धक श्री शमशाद, विद्यालय की छात्राएं, अध्यापक, अध्यापिकायें एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :