गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 7 November 2018

RPP NEWS

महराजगंज में धूम धाम से मनाया जा रहा है दीपावली,लोग कर रहें हैं लक्ष्मी व गणेश की पूजा

एडिटर: राजन पटेल कि रिपोर्ट 
Image result for दीप

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल (महराजगंज) आज दीपावली के दिन मां लक्ष्मी दर्शन देंगी। लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना होगी। कुबेर की भी पूजा का विधान है। घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। प्रतिष्ठानों को सजाया जा रहा है। लोग पूजा अर्चना के लिए लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं, जिले में तमाम स्थानों पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा सजाई गई है। पंडालों में देर शाम तक मां लक्ष्मी गणेश के दर्शन को लोग उमड़ पडे़।
मंगलवार और बुधवार को भी बाजारों में काफी चहल पहल रही। मंगलवार को शहर के बाजार खरीददारों की भीड़ से गुलजार हो गए। दोपहर बाद एका एक उमड़े ग्राहकों ने बाजार में रौनक लौटा दी। इसके बाद देर शाम तक खरीददारी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लोगों ने घरों की सजावट के लिए फूलों और गुलदस्तों के साथ रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की भी खरीददारी की। पंडित आद्या पांडेय बताते हैं कि दीपावली धन व समृद्धि का त्यौहार है। गृहस्थ को हमेशा कमलासन पर विराजमान लक्ष्मी की पूजन करनी चाहिए। घर में इशान कोण में कमलासन पर मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रीयंत्र के साथ पूजन व जाप करना चाहिए। इससे चंचल लक्ष्मी स्थिर होती है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ दंत मंगलमूर्ति गणपति की पूजा की जाती है। पूजन स्थल पर लक्ष्मी व गणेश के पीछे शुभ लाभ लिखना चाहिए। लक्ष्मी की पूजा से पहले भगवान गणेश की फूल अक्षत, दूब, पान, सुपारी, और मोदक, मिष्ठान से पूजा की जाती है। फिर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :