गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 19 November 2018

RPP NEWS

टीईटी परीक्षा में पकडे गये............ मुन्ना भाई और पेपर साल्वर



उत्तर प्रदेश- शासन के लाख जतन बावजूद यहां होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल  रुकने का नाम नहीं ये रहा है आज के दौर में नकल के आधुनिक तरीको का उपयोग किया जा रहा है | हर परीक्षा में पेपर साल्वर पकडे जा रहे है फिर भी लोगो के हौसले  काम नहीं हो रहे है यद्पि उनका मनोबल और बढ़ता ही जा रहा  है ऐसा लगता है की इनको कानून का भय ही  है  ऐसा ही कुछ नजारा 18 नवम्बर की सम्पन हुए टीईटी परीक्षा 2018 में भी देखने को मिला | 
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल:डिजिटल ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से प्रतियोगी परीक्षायें तमाम सख्ती के बावजूद किसी न किसी दिक्कतों से दो चार होती जा रही हैं। फिर वो चाहे पुलिस भर्ती परीक्षा हो या फिर शिक्षक भर्ती अब इसी क्रम में आज की टीईटी परीक्षा भी आ गई। दरअसल आज प्रदेश के विभिन्न केन्द्रों पर हुई इस परीक्षा के दौरान जहां तकरीबन हर जगह से मुन्ना भाई के पकड़े जाने की खबर है। वहीं प्रदेश भर में जिन जगहों पर भी परीक्षा हुई वहां से सॉल्वर गिरोह के लोगों के अलावा किसी की जगह परीक्षा देने के मामले में कई लोगों की धरपकड़ की खबर है।



उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में भिटौली के शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान टीईटी परीक्षा केंद्र में बुर्के में छिपाकर मोबाइल ले गई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्हाट्सएप के जरिये पति को पर्चा भेजने की फिराक में थी महिला। महिला की पहचान रुदलापुर निवासी सरीफुलनिशा के रूप में की गई। आज टी.ई.टी. (अध्यापक पात्रता परीक्षा) अभ्यर्थी भिटौली बाज़ार स्थित श्री शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यालय के लिये परीक्षा देने पहुंचे ।जिसमें यह केन्द्र 600 अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया था।प्रशासन के मुस्तैदी के चलते इस केन्द्र पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गया। दूर दराज से आये हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा देकर जब बाहर निकले तो मुख्य द्वार पर स्थित एन. एच.730 पर काफी जाम की स्थिति हो गयी जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया।लेकिन प्रशासन के सतर्कता की वजह से जल्दी ही आवागमन चालू हो गया ।जिससे आने जाने वाले राहगीरों कोई दिक्कत नहीं हुई।
गौररतलब है कि रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा में कई जगह तो हद ही पार हो गई। जिसके तहत जहां प्रदेश के जनपद प्रयागराज में सरायइनायत इलाके के किसान इंटर कालेज सरपतीपुर, परीक्षा केंद्र से ओएमआर की कार्बन कॉपी की प्रति लेकर कई परीक्षार्थी भाग गए। जिसके चलते परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रान्च जनपद प्रयागराज की टीम ने यूपी टीईटी 2018 की परीक्षा में सेंध लगाने वाले तीन छात्र व तीन छात्राओं को प्रयागराज में व एक छात्रा को भदोही में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 हजार रुपये नकद, पांच  इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (स्पाई माइक), सात  बैटरी, चार मोबाइल, हस्त लिखित उत्तर कुंजी और अंक पत्र आदि बरामद किये हैं। हालांकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में दूसरे की जगह परीक्षा देते मुन्ना भाई पकड़े गए हैं।
इसी प्रकार मुरादाबाद में भी टेट एक्जाम के दौरान सॉल्वर गिरोह के छह लोग समेत चित्रकूट से भी एक शख्स की गिरफ्तारी की गई है जो किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने गया था। जानकारी के अनुसार जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी पकड़ा गया जो दूसरे का पेपर दे रहा था। पूछताछ में पता चला है से कई और लोग भी इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। पुलिस पूरे गैंग की तलाश में जुटी है।
इसके अलावा वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक मुन्ना भाई तथा हरदोई जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से अब तक सात मुन्ना भाई हिरासत में लिए गए हैं। हरदोई में आज 20 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 22 हजार परीक्षार्थी बैठे हैं। वहीं एसटीएफ की बरेली यूनिट ने मुरादाबाद से सॉल्वर गैंग को दबोचा है। कुल 6 लोगो को एसटीएफ ने पकड़ा है। जानकारी मिली है कि टीईटी की दोनों परीक्षाएं पास कराने के लिए इस गिरोह के लोग 12 लाख रुपए लेते थे। साथ ही फिरोजाबाद के इस्लामिया कॉलेज में दो फर्जी छात्र परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :