गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 23 November 2018

RPP NEWS

नेता सुरहुवा में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन,सपा जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि


आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : महराजगंज ब्यूरो :महराजगंज , ग्राम सभा नेता सुरहुरवाँ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव रहे , अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्रीय पहलवानों का मनोबल ऊंचा होता है जिससे कि खेल की भावना जागृत होती है ,और लोगों में एकता का भी संचार होता है ,
 अजय कुमार उर्फ लल्ला भैया प्रमुख सदर ब्लाक ने  कहा कि क्षेत्र के लिए ऐसे आयोजन गौरव की बात है , इस से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है तथा क्षेत्र का  नाम रौशन होता है इस अवसर पर ग्राम सभा व क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष अशोक यादव डब्लू यादव संतोष निषाद पप्पू निषाद दिनेश उपाध्याय महेंद्र उपाध्याय सुनील यादव संतराम विशाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के लोग उपस्थित रहे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :