आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज :परतावल सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा खुर्द में आज छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सीओ सदर के नेतृत्व में सुरक्षा ब्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है । प्रशासन ने यह साफ किया है कि छठ का त्योहार परंपरागत तरीक़े से मनाया जाएगा साथ ही इसमे खलल डालने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आज छठ के दिन परसा खुर्द में भारी सुरक्षा ब्यवस्था है , सीओ सदर देवेन्द्र कुमार, इस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेन्द्र कुमार राय ,इस्पेक्टर घुघुली रामपाल यादव, थानाध्यक्ष बृजमनगज सतीष सिह , थानाध्यक्ष चौक अवधेश नरायण तिवारी ,महिला थाना प्रभारी शीला यादव, फायर सर्विस प्रभारी ओम प्रकाश सिह, पुलिस फोर्स व पीएसी बल मौजूद है । एडीएम इंद्र भूषण वर्मा,व एडिशनल पुलिस कप्तान आसुतोष शुक्ला भी मौके पर परसा पहुंचे|


