![]() |
| आबकारी निरीक्षक जाँच करते हुए |
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा बड़हरा रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर प्रिंटमूल्य से अधिक रुपये में शराब बेचने के कारण जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ और इसकी जानकारी आबकारी इंस्पेक्टर को हुई तत्काल मौके पर पहुँचकर दुकान की जांच किये ।
मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा बड़हरा रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर मनमानी रेट में शराब बेचा जा रहा था तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिय इसी बीच मीडिया को भी भनक लग गई, इसकी जानकारी प्रभारी जिला आबकारी निरीक्षक जिलाजीत सिंह को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुँचकर दुकान की सघन जांच किये और वहा पर काम कर रहे मुनीब दुरविजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई और शराब भठ्ठी पर दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

