आर पी पी न्यूज़ पोर्टल महराजगंज : महराजगंज ब्यूरो : हरपुर तिवारी : परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी ग्राम सभा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटे की दुकान ) से ग्रामीणों की शिकायत है की यहां पर यूनिट के हिसाब से कम राशन कोटेदार दे रहा है | ग्रामीणों का कहना है की जिनका 5 यूनिट है उनको केवल 4 यूनिट का राशन दे रहा है उसपर भी 2 किलो कम राशन दे रहा है , और पैसा पूरा 5 यूनिट का ले रहा है , ग्रामीणों का यह भी शिकायत है की जब कोई इसकी शिकायत करता है तो कोटेदार सीधे हरिजन उत्पीड़न के केस में फ़साने की धमकी देता है | यहां के प्रधान का कहना है की ग्रामीणों की शिकायत मुझे मिली है मेरे कहने के बावजूद वह नहीं मान रहा है इसकी शिकायत आगे तक करने की बात प्रधान कर रहे है |

