छठ घाटों का मोआइना किया, थानाध्यक्ष ने सफाई के दिये निर्देश
 |
| फोटो : आर.पी.पी न्यूज़ |
 |
| संवाददाता: रिजवानुल्लाह खान |
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(परतावल) थाना श्यामदेउरवां प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बुधिरामपुर,लक्ष्मीपुर जरलाहिया,तरकुलवा भटगावां,परसा खुर्द,छातिराम,आदि का दौरा कर छठ पूजा स्थलों का मोआइना किया,तथा ग्रामीणों से मिल कर उन की समस्याएँ सुनीं।ग्राम प्रधानों से छठ घाट की सफाई सुथराई कराने का भी आग्रह किया,थानाध्यक्ष ने कहा की त्यौहार के अवसर पर कोई नई परम्परा नही क़ायम होगी ,बुधिरामपुर में ग्राम प्रधान मु,0 शरीफ खान ने पोखरे तथा पूरे रास्ते की सफाई कराने का आवशाशन दिया|
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |