ईद मिलादुन्नबी जोलुस को लेकर प्रशासन सतर्क बन रही है आयोजको की सूची
 |
| वरिष्ठ सम्वादाता रिज्वान्नुल्ल्ह खान |
आर पी पी न्यूज पोर्टल :महराजगंज (परतावल)आगामी बुधवार 21 नवम्बर को इस्लाम धर्म के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म दिन है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मिलादुन्नबी के नाम से मनाते है इस दिन हर गाँव से जोलुस निकलते है और फिर एक जगह परतावल में इकठा होकर प्रोग्राम का आयोजन होता है जिस में उलमा मुस्लिम धर्म गुरु पैगम्बर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते है,जोलुस में हज़ारो की संख्या होती है इस कारण सुरक्षा को मद्दे नज़र रखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है,श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उन तमाम ग्राम सभाओं में जहां से ईद मिलादुन्नबी के जोलुस निकलते है पुलिस आयोजको के नाम पते मोबाइल नम्बर,जोलुस के रास्ते का विवरण,जोलुस में शामिल बड़ी गाड़ियों के नम्बर मालिक तथा ड्राइवर के नाम पते इकठ्ठा कर रही है,जोलुस के आयोजकों को डीजे न प्रयोग करने की विशेष हिदायत भी दी जा रही है,थाना छेत्र के बड़हरा गंजन ,सोनकटिया,बैजौली बैरिया,धनहां बुद्धिरामपुर, महमदा हरपुर तिवारी,पिपरा जंगल मुर्कटिया लक्ष्मी पुर जरलाहिया महदेवा सियरहि भार समेत बयालीस गांवा के गोपाला मोहम्मद पुर बर्गदही बेलवा सिसवां मुंशी पकड़ी परसा बलुआ डेरवा गगराई शीतला पुर अहिरौली समेत दर्जनों गांव के लोग जोलुस में शामिल होते हैं
पुलिस की सतर्कता से जोलुस आयोजको में भी सुरक्षा को लेकर काफी सक्रियता है वह भी अपने स्तर से इस मौक़ा पर अमन अमान और भाई चारा के माहौल को और बेहतर बनाये रखने के लिए प्रयासरत हैं,
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |