गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 17 November 2018

RPP NEWS

UP Police सिपाही भर्ती के आवेदन की नई तिथि का ऐलान, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया


आर पी पी न्यूज़ पोर्टल  महराजगंज :  लखनऊ- सिविल पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की नई तिथि घोषित कर दी गई है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण पूर्व में घोषित तिथि पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार को भर्ती के लिए आवेदन का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके मुताबिक आनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2018 होगी। आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 8 दिसंबर 2018 होगी, जबकि आफलाइन (ई-चालान) आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2018 होगी। भर्ती प्रक्रिया में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
बोर्ड के अपर सचिव ने बताया कि सिविल पुलिस में सिपाही के 31360 पदों में से 15681 पद अनारक्षित, 8467 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 6585 पद अनुसूचित जाति और 627 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह पीएसी में सिपाही के 18208 पदों में से 9104 पद अनारक्षित, 4916 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 3824 पद अनुसूचित जाति और 364 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। सिविल पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, जबकि पीएसी में सिपाही के पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :