आर पी पी न्यूज़ पोर्टल :सवांददाता अभय पासवान - श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पकडी दीक्षित में 11 दिसम्बर की शाम को ईन्द्रजीत पटेल अपनी खेत की ओर गया तब उसने देखा श्याकुल को उसके पुआल से कुछ पुआल ले जाते।तब उसके मना करने पर श्याकुल गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर श्याकुल के घरवालो हकीउल्लाह,सद्दाम और उसकी माता ने मिलकर ईन्द्रजीत को मार-पीटा और उसके चेहरे पे काॅट लिया तथा उसके पैकेट से डायरी और 10000/- रूपये निकाल लिया जिसकी पुष्टी अभी तक नही हो पाई है।जिसके पश्चात ईन्द्रजीत ने श्यामदेउरवा थाने मे रिपोर्ट लिखाया तथा थाना अध्यक्ष ने उचितकार्यवाही का आश्वासन दिया।
